छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य एवं शहर

बूथ चलो अभियान के तहत जिला महासमुंद के अनेक गांवों में पहुंचे महंत रामसुंदर दास, चुनाव के संबंध में बनी रणनीति…

जांजगीर-चांपा। बूथ चलो अभियान के तहत छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुन्दर दास जिला महासमुंद के बसना विकासखंड अंतर्गत स्थित अनेक गांवों के बूथ अध्यक्षों एवं सदस्यों से भेंट मुलाकात कर वस्तु स्थिति का जायजा लिया।

महंत रामसुंदर दास प्रदेश कांग्रेस के निर्धारित कार्यक्रम के तहत यहां पहुंचे थे। विकासखंड बसना के ग्राम गनेकेरा, टेमरी, पठियापाली तथा छिर्राचुवां में उन्होंने बूथ के पदाधिकारियों से मुलाकात की तथा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उन्हें मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि मतदान में बूथ स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं का बहुत महत्वपूर्ण योगदान होता है। आप सभी अपने कर्तव्यों के निर्वाह के लिए सतर्क होकर कार्य करें। राज्य में भूपेश बघेल सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी जन- जन तक पहुंचे, इसके लिए हम सभी को कार्य करना होगा। उन्होंने चुनाव की तैयारी के लिए लोगों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर उनका अनेक स्थान पर लोगों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। महंत रामसुंदर दास के साथ मंडी अध्यक्ष मनजीत सिंह सलूजा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष तौकीर दानी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष इश्तियाक खैरानी, पार्षद तनवीर सईद, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय कुमार साहू, डुगली बाई ताण्डी, श्रीमती मंदाकिनी साहू, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष योगेश, भोला सिंह सिदार, रनदीप सिंह सलूजा, रमेश दास, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष खालिद दानी, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारीगण उपस्थित थे।