छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाराजनीति

जांजगीर चांपा सीट से भाजपा से बसंत पटेल भी ठोंक रहे ताल, 1990 से पार्टी की सक्रिय राजनीति में निभा रहे भूमिका

जांजगीर-चांपा। चुनावी सरगर्मी धीरे-धीरे तेज होने लगी है तो वहीं दोनों प्रमुख कांग्रेस व भाजपा से चुनाव लड़ने वालों की संख्या में दिनोंदिन बढ़ रही है। अभी भाजपा की ओर से जांजगीर चांपा विधानसभा के लिए ग्राम पंचायत पाली के सरपंच भी अपनी प्रबल दावेदारी पेश कर रहे हैं। मरार पटेल समाज में स्थानीय स्तर से लेकर प्रांत स्तर पर अपनी प्रमुख व महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं तो वहीं भाजपा कार्यकर्ता के रूप में श्री पटेल 1990 से सक्रिय राजनीति में है।

पूरे प्रदेश में जांजगीर चांपा विधानसभा सीट की चर्चा और मंथन जोरों पर है। भाजपा लगातार दूसरी बार इस सीट पर काबिज होना चाहती है तो वहीं कांग्रेस भी पिछले हार का बदला लेने तैयार है। दोनों दलों से दावेदारों की संख्या में अच्छी खासी होते जा रही है। इसी क्रम में भाजपा की ओर से पाली के सरपंच बसंत पटेल ताल ठोंक रहे हैं। पिछड़ा वर्ग बाहुल्य जांजगीर चांपा सीट में श्री पटेल भी पिछड़े वर्ग से आते हैं। समाज में उनकी अच्छी खासी जगह है। छग हरदिहा मरार समाज में श्री पटेल प्रांतीय उपाध्यक्ष, सर्वमरार समाज में जिलाध्यक्ष, छग ट्रक मालिक संघ में संरक्षक, मरार महासंघ में प्रदेश उपाध्यक्ष तो वहीं भाजपा में मंडल मंत्री, भाजयुमो में जिला मंत्री, जिला कोषाध्यक्ष, नवागढ़ मंडल उपाध्यक्ष, भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में जिला मंत्री, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी, जनपद पंचायत सरपंच संघ सहित विभिन्न पदों में रहकर समाज व लोगों की सेवा कर रहे हैं। अभी ग्राम पंचायत पाली में बतौर सरपंच लोगों की सेवा कर रहे हैं। इस लिहाज से इस बार बसंत पटेल भी अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर रहे है। बसंत पटेल का कहना है कि यदि पार्टी उसे मौका देती है तो वो लोगों की सेवा करने के लिए तत्पर हैं।