क्राइमछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

वर्धा प्लांट गेट के पास मैनेजर के गाल में रघुवीर सिंह ने जड़ा थप्पड़, पुलिस ने दर्ज किया अपराध, मामले में की जा रही छानबीन  

जांजगीर-चांपा। वर्धा पावर प्लांट में बाहरी लोग गुंडागर्दी करने लगे है। प्लांट में रिफ्लेक्स कंपनी के मैनेजर का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट कर दी गई। इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी बनाहिल के रघुवीर सिंह के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एफआईआर के मुताबिक, अकलतरा थाना क्षेत्र के तरौद गांव में संचालित वर्धा पावर प्लांट आए दिन सुर्खियों में रहता है। अभी वर्धा पावर प्लांट में काम कर रही रिफ्लेक्स कंपनी का मैनेजर संजय पंडा। वह अपनी ड्यूटी में जा रहा था, तभी प्लांट के मेन गेट के पास बनाहिल निवासी रघुवीर सिंह ने उसका रास्ता रोका और उससे गाली गलौज करते हुए उसके गाल में थप्पड़ जड़ दिया। इससे संजय पंडा काफी आहत हुए। संजय पंडा के मुताबिक जब वह मेन गेट से अंदर घुसा, तभी वहां तैनात सुरक्षा गार्ड ने वहां खड़े रघुवीर सिंह को बताया कि यही संजय पंडा है। संजय पंडा का नाम सुनते ही वह संजय पंडा पर हावी हो गया। संजय पंडा ने पूरे मामले की रिपोर्ट अकलतरा थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में जांच कर आरोपी रघुवीर सिंह के खिलाफ धारा 323, 341 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।