छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाबिलासपुरराजनीतिरायपुर

मोदी सरकार ने दस सालों में देश के हर नागरिक को बना दिया डेढ़ लाख रुपए का कर्जदार: व्यास कश्यप, मोदी सरकार पर बोला जमकर हमला…

जांजगीर चांपा। भाजपा के संकल्प पत्र जारी होने पर जांजगीर चांपा विधायक व्यास कश्यप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने दस सालों में देश को कर्ज में डूबो दिया है। पिछले एक दशक में हमारा देश 255 करोड़ कर्जदार है, और इस लिहाज से देश का हर नागरिक पर डेढ़ लाख रुपए का कर्ज है। जबकि इसके पहले हमारे देश पर सिर्फ 55 करोड़ का कर्ज था। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के चलते देशवासी महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी का दंश झेलने मजबूर है। उन्होंने कहा कि पुराने घोषणा पत्र को फिर से दोहराया गया है, जबकि इस घोषणा पत्र का बखान ऐसे किया जा रहा है, जैसे बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली हो। उन्होंने और क्या कुछ कहा आप खुद देखिए।

जांजगीर चांपा विधायक व्यास कश्यप का बयान