छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाबिलासपुर

ब्राह्मण नारी नवचेतना मंच जांजगीर के तत्वावधान में अक्षय तृतीया पर 26 बटुकों का होगा उपनयन संस्कार

जांजगीर चांपा। ब्राह्मणों के कुल जनक भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव 10 मई एवं अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर ब्राह्मण नारी नवचेतना मंच जांजगीर द्वारा 26 बटुकों का उपनयन संस्कार अग्रसेन भवन नैला में आयोजित किया जाएगा ।

ब्राह्मण नारी नवचेतना मंच जांजगीर एवं भगवान परशुराम जन्मोत्सव आयोजन समिति जांजगीर के सदस्यों की संयुक्त बैठक अनीता मनहरण मिश्रा के घर आयोजित की गई । अनिता मिश्रा एवं डॉ मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि उपनयन की सम्पूर्ण तैयारी समिति द्वारा कर ली गयी है,उन्होंने पंजीकृत 26 बटुकों के परिजन से सुबह 7 बजे अग्रसेन भवन नैला पहुँचकर कार्यक्रम के सहभागी बनने का आग्रह किया है ।उपनयन संस्कार के आचार्य पंडित राजकुमार मिश्रा होंगे ! उक्त दोनों समितियों के सदस्यों ने बताया कि परशुराम जी के जन्मोत्सव एवं उपनयन संस्कार के उपरांत भगवान परशुराम जी एवं बटुकों की भव्य शोभायात्रा दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, (पुलिस कंट्रोल रूम के सामने) से शाम 5 बजे प्रारंभ होकर परशुराम चौक नैला तक निकाली जाएगी,भगवान परशुराम जी की महाआरती के पश्चात नैला धर्मशाला में महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है । पंजीकृत बटुकों के नाम शाश्वत शुक्ला, प्रवीण तिवारी ,प्रियांश तिवारी , लक्की दुबे , अंश दुबे ,श्रृजन तिवारी,अभिजीत तिवारी, अभ्युदय तिवारी,सुनील कुमार तिवारी,मनीष दुबे,रूद्रांश तिवारी

आयोग मिश्रा,दिपेश अवस्थी, अर्पित दुबे , नीरज दुबे,भास्कर पांडेय ,हर्ष शर्मा, पवन गौतम, आयुष दुबे , दिव्यांश तिवारी , संजय कुमार तिवारी ,जयकृष्ण शर्मा ,अयांश पांडेय ,अनमोल मिश्रा ,अनुराग मिश्रा, आयुष मिश्रा है,इस अवसर पर परशुराम आयोजन समिति से मनोज पाण्डेय, पंडित राजकुमार मिश्रा, ओम प्रकाश शर्मा,मुकेश शर्मा,मनहरण मिश्रा,अविनाश शर्मा,चंकी तिवारी,महेश शर्मा, सुनील शर्मा उपस्थित थे ,ब्राह्मण नारी नवचेतना मंच से वीना शर्मा,नीरा शर्मा,सीता पांडेय,जयश्री शर्मा,बीना दुबे,जयंती दुबे,नीलू पांडेय,गीता मिश्रा, आशा दुबे,निशा मिश्रा, अलका शर्मा,नीलू शर्मा,अनिता मिश्रा,,किरण पांडेय,पूर्णिमा शर्मा,किरण शुक्ला, अनुराधा शुक्ला,डॉक्टर मीनाक्षी शर्मा,विद्योत्तमा गौरहा,प्राची पांडेय,प्रियंवदा पांडेय,शालिनी शर्मा,स्मृति गौरहा,नम्रता शर्मा,जूही गौरहा आयोजन की तैयारी में जुटे है ।।