खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़।

मामूली विवाद पर दो लोगों ने मिलकर रॉड से युवक के सिर पर कर दिया जानलेवा हमला, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पहुंचाया सलाखों के पीछे

रायगढ़। मामूली विवाद पर लोहे की रॉड से युवक पर दो लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वहीं पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

जानकारी के मुताबिक रायगढ़ मुख्य डाकघर के पीछे दो अज्ञात युवक गाली गलौज कर रहे थे। तभी सत्यजीत घोष वहां से गुजर रहा था। इसी दौरानत दोनों ने मिलकर सत्यजीत के सिर पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। इधर लोहे की रॉड से हमला करने पर घायल सत्यजीत घोष को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पहुंचकर पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया। रायगढ़ पुलिस ने सीसीटीवी और घायल युवक के बताए हुलिए के अनुसार मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों का नाम योगेश चौहान और विनायक सिंह है। पुलिस के समक्ष आरोपियों ने बताया मौके पर वाद विवाद होने की वजह से सत्यजीत घोष के सिर पर रात से हमला कर दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल दाखिल करा दिया है।