खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़।

खरसिया रेलवे अंडर ब्रिज का सर्वे प्रारंभ, राधेश्याम राठिया और महेश साहू की मेहनत रंग लाई, 26 जून को केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के मंत्रालय पहुंचकर दिया रेलवे अंडरब्रिज का आवेदन

खरसिया। रायगढ़ लोकसभा के सांसद राधेश्याम राठिया व 2023 विधायक प्रत्यासी महेश साहू ने 26 जून को केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के रेल मंत्रालय पहुंचकर खरसिया के रेलवे अंडरब्रिज की स्वीकृति व ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य को तीव्र गति देने के लिए ज्ञापन दिया। जिस पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उसी वक़्त तत्काल अपने मंत्रालय के उच्च अधिकारियों को निर्देशित किया और 27 जून की सुबह रेल्वे भारत सरकार की सर्वे टीम खरसिया पहुंच कर सर्वे कार्य प्रारंभ किया गया। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही।

ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव 2023 विधायक प्रत्याशी रहे महेश साहू ने अपने चुनावी मुद्दों में खरसिया रेलवे अंडरब्रिज निर्माण को प्रमुखता से घोषणा की थी, चुनाव से लेकर अब तक इसके लिए बिना रुके,थके प्रयासरत रहें और महेश साहू ने हफ्ते में दो बार दिल्ली पहुंच कर माननीय रेल मंत्री जी से मुलाकात की और खरसिया के कई दशकों से रेलवे फाटक के बार बार बंद होने व घंटो फाटक के जाम लगे रहने जैसे गंभीर समस्या से निजात दिलाने हेतु ज्ञापन देकर भरसक प्रयास किया, अंतः मेहनत रंग लाई। आज रेलवे के उच्च अधिकारियों के द्वारा अंडर ब्रिज निर्माण के जगह का सर्वे किए जाने से आमजन मानस ने शुकून भरी सांस ली और मिडिया, सोसल मिडिया में फिर से खुशी और बधाई का दौर प्रारम्भ हो गया। खरसिया के सभी आम जन मानस, जनता जनार्दन ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, सांसद राधेश्याम राठिया,प्रदेश भाजपा पूर्व महामंत्री गिरधर गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, कोषाध्यक्ष बजरंग अग्रवाल, प्रदेश आर्थिक प्रकोष्ठ सह संयोजक कमल गर्ग, 2023 विधायक प्रत्याशी महेश साहू व खरसिया विधानसभा के सभी भाजपा नेताओ व कार्यकर्ताओं का दिल से आभार व्यक्त किया और आशा व्यक्त की अतिशीघ्र अंडरब्रिज का कार्य प्रारम्भ होकर पूर्ण हो जाए और जनता के लिऐ लोकार्पण किया जाए जिससे आम जनता जो कई दशकों से रेल्वे फाटक के बार बार बंद होने व घंटो फाटक के जाम लगे रहने जैसे गंभीर समस्या से छुटकारा मिल सके। ज्ञात हो ओवर ब्रिज बनने में काफी टाइम लगेगा इसके पूर्व अंडर ब्रिज शीघ्र ही बन जायेगा जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगा और रेलवे प्रशासन द्वारा अपने अधिकारियों को भेजकर स्थानीय नेताओं और वरिष्ठ नागरिकों में मार्गदर्शन में अंडरग्राउंड ब्रिज के लिए पुराने माल धक्के के पास का स्थान चयनित करने का सुझाव मिला है। आज के जगह निरक्षण करने में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, पूर्व पार्षद बंटी सोनी, कोषाध्यक्ष आनंद अग्रवाल, पूर्व सांसद प्रतिनिधि रतन अग्रवाल, अशोक अग्रवाल मंडी, महका मंडल अध्यक्ष पालू राठौर, मुकेश टेडी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ मोहन गबेल, प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ के सदस्य गिरधारी गबेल, जिला भाजपा कार्य समिति सदस्य संजय शर्मा, प्रेम सिंह ठाकुर,युवा मोर्चा मंत्री गोपाल गिरी, पंकज राय, छोटू गबेल मदनपुर,वरिष्ठ नेता बलदेव कुर्रे, रमेश राठौर तेलीकोट, लक्ष्मी पटेल मोहापाली, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष राम नारायण सोनी, प्रेस क्लब यूनिटी अध्यक्ष कैलाश गर्ग, सचिव कैलाश शर्मा, रितेश श्रीवास्तव हैलो मीडिया,भाजपा के मीडिया प्रभारी गौरव दुनिया न्यूज अमित साहू आदि अंडरब्रिज के सर्वे के दौरान रेलवे के उच्च अधिकारियों के साथ उपस्थित रहे।