छत्तीसगढ़बिलासपुररायपुर

कसडोल के उतरा प्रेम साहू बने राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष, राष्ट्रीय सरपंच संघ की कार्यकारिणी बैठक में मिली नई जिम्मेदारी

रायपुर। राष्ट्रीय सरपंच संघ के कार्यकारिणी की वार्षिक बैठक नई दिल्ली के भाई वीरसिंह मार्ग में एनएम सेंटर में हुई। बैठक में महाराष्ट्र में अमरावती से सांसद बलबनतराव वानखेड़े तथा शिर्डी से सांसद भाऊ साहेब वाकचौरे, मेजर महेंद्र सोनवने उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित सांसदों ने संगठन के कार्यशैली की प्रसंशा की तथा संगठन की मांगों को लोकसभा के सदन पटल पर रखने के लिए आश्वस्त किया। सभी पदाधिकारीयों ने अपने अपने विचार रखे। इस दौरान संगठन का विस्तार किया गया, जिसमे कसडोल बलौदाबाजार के उतरा प्रेम साहू ( छतीसगढ़ ) को राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।

श्रीमति देबई बेन (गुजरात) को महासचिव, भास्कर संबल( उतराखंड)को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुदेश चौधरी (उत्तरप्रदेश) को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पुरषोत्तम घोगरे (महाराष्ट्र) को राष्ट्रीय सचिव, मामचंद चौधरी (राजस्थान) को राष्ट्रीय संयुत सचिव, विकास कडू (महाराष्ट्र) को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम दीपक परमार को गुजरात का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस बैठक में इनके अलावा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर तोमर, राष्ट्रीय सरपंच संघ के कानूनी सलाहकार रवि कुमार पलसानिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनु तारिक (छत्तीसगढ़ ) राष्ट्रीय सचिव कृष्ण मुरारी दिलावर (राजस्थान ), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामनाथ (महाराष्ट्र) त्रिभुवन गोयल (हरियाणा) गुडगांव, कुलदीप सिंह चौधरी (बुलन्दशहर), निखिल(अमरावती), श्रीमती छाया (महाराष्ट्र), श्रीमती हर्षिता (गुजरात), सूरज (गुजरात), सागर झा, राजबीर सिंह, सदाशिव विठुल आदि उपस्थित रहे। इधर उतरा प्रेम साहू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष बनने पर संघ के के सरपंच ऑन सहित ईस्ट मित्रों में खुशी का आलम है। उन्होंने नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।