खरसियाछत्तीसगढ़

पूर्व प्राचार्य नारायण प्रसाद पाण्डेय का सम्मान समारोह बड़े ही गरिमामय माहौल में हुआ, बहुत ही कर्तव्यनिष्ठ, धैर्यशील,अनुशासन प्रिय शिक्षक के रुप में जानें जाते हैं श्री पांडेय: महेश साहू

खरसिया। नारायण प्रसाद पाण्डेय पूर्व प्राचार्य शा.उ.मा.विद्यालय खरसिया का सम्मान समारोह 1 जुलाई 2024 को विद्यालय परिसर में बड़े ही गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुआ। घोघरी, बम्हनीडीह, रीवा (म. प्र.) में 11 वर्ष एवं खरसिया विद्यालय में 30 वर्ष अपनी सेवा से लोकप्रिय रहे है। वे बहुत शांत, धैर्यशील और कर्तव्यनिष्ठ,अनुसाशन प्रिय शिक्षक के रुप में जानें जाते रहे है। इनके अध्यापन से कई वर्ष अनेक विद्यार्थी ने 100 में 99 अंक भी हासिल किये।

शिक्षक नारायण प्रसाद पाण्डेय जी के सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि श्री महेश साहू महामंत्री (2023 विधायक प्रत्याशी) पूर्व प्राचार्य द्वय श्री आर. एन. अग्रवाल एवं श्री आर. एन. बंजारे, श्री सतीश अग्रवाल, श्री रमेश राठौर, श्री दीपक अग्रवाल, अमित साहू, डॉ. हितेश गबेल, नोहर गबेल (अध्यक्ष शिक्षक संघ) क्षेत्र के अनेक प्राचार्य, व्याख्याता एवं सन्‌ 1994 से 2024 तक के विद्यार्थी प्रतिनिधि, विद्यालय परिवार तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पांडे गुरु जी के भावी जीवन को स्वस्थ्य एवं सुखद होते हुए पुनर्नियुक्ति की कामना की। इस आयोजन में लम्बोदर महंत, चूणामणि यादव व सोमेन्द्र चक्रधारी, दीपक यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।