छत्तीसगढ़रायगढ़।

केलो नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, ओपी चौधरी के प्रयासों को मिली मंजूरी, 8.22 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

रायगढ़। बरसात के मौसम में बाढ़ के चलते बंद होने वाला कयाघाट पुलिया अब इतिहास बनने जा रहा है। केलो विहार से कयाघाट मार्ग को जोड़ने वाले उच्च स्तरीय पुल के निर्माण के लिए 8.22 करोड़ रुपये की प्रशासकीय मंजूरी मिल गई है। यह स्वीकृति राज्य के वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी के सतत प्रयासों का परिणाम है।

बरसात में नहीं रुकेगा आवागमन

पुल के निर्माण से वर्षा ऋतु में आने वाली बाढ़ और एनीकट के डूबने से होने वाली समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। वर्तमान एनीकट पर अक्सर पानी ओवरफ्लो होकर दुर्घटनाओं का कारण बनता है। अब यह खतरा पूरी तरह समाप्त हो जाएगा।

तकनीकी विशेषताएं:

पुल की चौड़ाई: 12 मीटर

निर्माण एजेंसी: लोक निर्माण विभाग रायगढ़

प्रमुख व्यय मद:

भवन तोड़ क्षतिपूर्ति: ₹61.09 लाख

प्रकाश व्यवस्था: ₹17.69 लाख

विद्युत पोल शिफ्टिंग: ₹20.72 लाख

नगर निगम संरचनात्मक क्षतिपूर्ति: ₹127.84 लाख

BSNL लाइन शिफ्टिंग: ₹7.01 लाख

सुरक्षा हेतु हाइट गेज: ₹20.31 लाख

ओवरहेड साइन बोर्ड: ₹19.14 लाख

दोनों किनारों पर होंगे रिटेनिंग वॉल और सीवर कनेक्शन

पुल के दोनों ओर रिटेनिंग वॉल, सड़क, सीवर लाइन, नाली और डिवाइडर जैसी सुविधाओं की पुनर्स्थापना की जाएगी।

ओपी चौधरी का बयान:

“जनता की सुविधा हमारी प्राथमिकता है। बरसात में जो कठिनाइयाँ होती थीं, अब उनका समाधान होगा। रायगढ़ में विकास कार्यों की रफ्तार आगे भी जारी रहेगी।”