
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है डीआरजी के जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। सूत्रों के अनुसार, अबूझमाड़ इलाके में 26 नक्सलियों को मारा गया है। यह संख्या और बढ़ सकती है। मुठभेड़ में एक जवान के शहीद और एक घायल होने की खबर है। कई नक्सलियों के शव और हथियार भी मिले हैं।
नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों में डीआरजी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। माड़ इलाके में सुबह से फायरिंग हो रही है। डीआरजी के जवानों ने नक्सली कमांडरों को घेर लिया है। दोनों तरफ गोलीबारी जारी है। 26 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। खबर है कि इस मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली बसव राजू भी मारा गया है। कई बड़े नक्सली नेताओं के भी मारे जाने की खबर है। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। माड़ के दुर्गम इलाके में बुधवार सुबह से ही सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण गोलीबारी हो रही थी। इस अभियान को एक बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है। खासकर अबूझमाड़ जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्र में जहां उनका मजबूत गढ़ माना जाता है। इस सफलता से क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगने की उम्मीद है।
