छात्र एवं छात्राओं की जागरूकता रैली हर घर तिरंगा,स्वच्छता अभियान ने राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत की: ईश्वरीय कश्यप

स्व सहायता महिला समूह व नागरिकों के द्वारा किया गया स्वच्छता एवं घर-घर तिरंगा अभियान
जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक पूर्व माध्यमिक शाला सेमरिया में तिरंगा यात्रा व स्वच्छता जागरूकता अभियान निकाला गया। छत्तीसगढ़ शासन के अनुसार 2 से 8,9 से 12,13 से 15 अगस्त 2025 तक तीन चरणों में किया जाना है, जो हर घर तिरंगा,हर घर स्वच्छता, स्वच्छता का उत्सव, स्वच्छता के संग थीम पर आधारित होगा।
इसी तारतम्य में शासन के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक पूर्व माध्यमिक शाला से सेमरिया में तिरंगा यात्रा प्रभारी प्रधान पाठक उमेश कुमार दुबे, शिक्षकों के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं के साथ ग्राम वासियों को इस यात्रा का उद्देश्य विस्तार से बताया था कि भारतीय ध्वज तिरंगा राष्ट्र का प्रतीक है यह हमारे देश की शान व हमारे स्वतंत्रता का परिचायक है यह हमारे मजबूत लोकतंत्र को बताता है कि हम सभी भारत के लोग एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी,पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा समस्त नागरिकों को सामाजिक,आर्थिक और राजनीतिक न्याय विश्वास और धर्म की स्वतंत्रता,अवसर की समानता प्राप्त करने के लिए है। जिससे छात्र-छात्राओं व नागरिकों के मन में राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित हो।भारत सरकार द्वारा चरणबद्ध दिए गए गतिविधियों जैसे समस्त शासकीय भवनों एवं संस्थाओं, आवासीय भवनों में तिरंगा लाइटिंग,रंगोली,सेल्फी जोन एवं तिरंगा फहराना,बैनर आदि के माध्यम से हर घर तिरंगा,हर घर स्वच्छता,स्वतंत्रता का उत्सव,स्वच्छता के संग कार्यक्रम को सफल बनाने स्थानीय भाषाओं में प्रमुखता से प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के लिए कहा गया् साथ ही जागरूकता रैली कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के नारे लगाते हुए ग्राम के विभिन्न वार्डो से गुजरते हुए अभियान चलाया जिससे मैं (ईश्वरीय रामस्वरूप कश्यप)स्वयं ग्राम पंचायत सेमरिया सरपंच जागरूक हो करके ग्राम के जय मां सती दाई महिला समिति,पंच व गणमान्य नागरिक को साथ में लेकर स्वच्छता अभियान एवं हर घर तिरंगा के बारे में जानकारी देकर अभियान चलाया।इस अभियान में जय मां सती दाई स्व-सहायता महिला समूह व ज्योतिष नारायण कश्यप,श्याम लाल कश्यप,परसराम जोशी खोलबहरा कश्यप,पनिकराम कश्यप,रोहित रात्रे,रामभरोस मनहर आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
