खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

चांपा के सशिमं में प्रांतीय एवं क्षेत्रीय वॉलीबॉल तथा खो-खो खेलकूद किया जा रहा आयोजन

जांजगीर चांपा। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांपा में प्रांतीय एवं क्षेत्रीय वॉलीबॉल तथा खो-खो खेलकूद प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ 10 सितंबर 2025, बुधवार को शाम 7 बजे होगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे सुमित बघेल, अनुविभागीय अधिकारी (अकलतरा/बलौदा) है। इस अवसर पर अध्यक्षता प्रदीप नामदेव, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद चांपा करेंगे। विशिष्ट अतिथि अंबेश जांगड़े पूर्व विधायक व संसदीय सचिव होंगे।

12 सितंबर 2025, शुक्रवार को सुबह 10 बजे समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे व्यास कश्यप, विधायक (जांजगीर विधानसभा क्षेत्र) होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गगन जयपुरिया, उपाध्यक्ष जिला पंचायत जांजगीर-चांपा करेंगे। विशिष्ट अतिथि राभरोस सोनी, प्रांतीय अध्यक्ष सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ होंगे।

वहीं क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता का शुभारंभ 13 सितंबर 2025, शनिवार को सुबह 7 बजे होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे अरुण साव उपमुख्यमंत्री छ. ग. शासन, होंगे। अध्यक्षता जुड़ावन सिंह ठाकुर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विद्या भारती करेंगे।

क्षेत्रीय प्रतियोगिता का समापन 16 सितंबर 2025, मंगलवार को प्रातः 10 बजे किया जाएगा। मुख्य अतिथि होंगी कमलेश जांगड़े सांसद जांजगीर लोकसभा) होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सौरभ सिंह, अध्यक्ष-खनिज विकास निगम छत्तीसगढ़ एवं पूर्व विधायक करेंगे।

आयोजन समिति के अध्यक्ष हनुमान कुमार देवांगन और कार्यक्रम संयोजक डॉ. शांति कुमार सोनी ने बताया कि प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से टीमें हिस्सा लेंगी।