जांजगीर-चाम्पा में कल उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आगमन, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

जांजगीर चांपा। उपमुख्यमंत्री अरुण साव का कल जांजगीर-चाम्पा जिले में आगमन होगा। इस दौरान वे भाजपा सरकार द्वारा कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे।
उनका स्वागत सबसे पहले तरौद चौक अकलतरा में खनिज विकास निगम सौरभ सिंह के नेतृत्व में किया जाएगा। इसके बाद पुटपुरा चौक और बनारी चौक पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत होगा। जांजगीर नगर पहुंचने पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल और नेताजी चौक पर नगर मंडल जांजगीर द्वारा अभिनंदन किया जाएगा। युवा मोर्चा कचहरी चौक पर स्वागत करेगा। उपमुख्यमंत्री नवनिर्मित अटल चौक का उद्घाटन करेंगे, साथ ही नगर में बनी चौपाटी और अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। कलेक्ट्रेट चौक पर वरिष्ठ भाजपा नेता प्रशांत सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कार्यक्रम होगा। इसके पश्चात चाम्पा नगर मंडल और कार्यकर्ताओं द्वारा भी उनका स्वागत किया जाएगा।