विजयनगर की छात्राओं का गेवरा स्टेडियम में शानदार छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य प्रदर्शन

मिडिल स्कूल बिंझरा विजयनगर की छात्राओं ने गेवरा स्टेडियम दीपका में आयोजित गेवरा प्रिमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुझे विशेष आमंत्रित कर अपनी छात्राओं के प्रदर्शन का निवेदन किया जिसमें इन छात्राओं ने अपनी शानदार छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित हजारों लोगों के मध्य मनमोहक प्रस्तुति देकर सबकी वाहवाही बटोरी व हमारे स्कूल को कोयलांचल का सदैव की तरह सर्वश्रेष्ठ स्कूल के रूप में स्थापित करने में अपनी भूमिका अदा की।

इस अवसर पर पूर्व वर्ष के शिक्षक शिक्षिकाओं की कमी से जूझ रहे मिडिल स्कूल बिंझरा के सेवाभावी युवक युवतियों योगराज बरेठ, कुमारी हेमा गुप्ता, कुमारी गंगा कंवर, पालकों में श्रीमती शिवकुमारी चौहान के साथ विद्यालय के मानदेय भृत्य नकुल बरेठ ने सहयोग प्रदान किया व छात्राओं को सुरक्षित घर वापस लाने ले जाने में अहम भूमिका निभाई कार्यक्रम में प्राचार्य श्रीमती नीलू अवस्थी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर छात्राओं का उत्साह वर्धन किया, प्रधान पाठक सर्वेश सोनी ने आयोजक मंडल प्रमुख तनवीर अहमद व सक्रिय सदस्यों विशेष कर आशिषसिंह, चंद्र किरण आदि सभी को अच्छे आयोजन व मिडिल स्कूल की छात्राओं को दी गई सुविधा व सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
