छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा
शासकीय टाउन कन्या शाला चांपा में शिक्षक राजेन्द्र जायसवाल ने एक दीया शिक्षा के नाम प्रज्ज्वलित किया

चांपा। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के आह्वान पर एवं जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर चांपा ए के सिन्हा के निर्देश पर दीपावली के अवसर में शासकीय कन्या टाउन पूर्व माध्यमिक शाला चांपा, विकास खंड बम्हनीडीह जिला जांजगीर चांपा के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विभाग के शिक्षक राजेन्द्र जायसवाल राज्यपाल पुरष्कृत शिक्षक ने एक दिया शिक्षा के नाम विष्णु का दीया के नाम से दीपक स्कूल परिसर में जलाया गया। यह स्कूल पवित्र ज्ञान का मंदिर है जहां आज हमने दीपावली के अवसर पर एक एक दीपक जलाकर मां लक्ष्मी, गणेश, और सरस्वती से प्रार्थना करते हैं कि वे यहां पढ़ने वाले सभी बच्चों को विद्या, धन और बुद्धि प्रदान करे।
