हसदेव नदी पर जल्दी बनेगा नया पुल, 15 करोड़ से अधिक की मिली स्वीकृति

चांपा और जांजगीर शहर को जोड़ने वाला हसदेव में स्थित गेमनपुल समय के साथ बूढ़ा हो गया है। कई बार पुल का पाया क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसे रिपेयर कर काम चलाया जा रहा है। चांपा से जांजगीर या जांजगीर से चांपा शहर आवागमन के लिए यही एकमात्र पुल है। पुल की जर्जर स्थिति को देखते हुए क्षेत्रवासी लंबे समय से हसदेव नदी पर नए पुल निर्माण की मांग कर रहे है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में उन्होंने हसदेव नदी पर नए पुल निर्माण की घोषणा की थी। अब भाजपा के शासनकाल में क्षेत्रीय विधायक ब्यास कश्यप की लगातार प्रयास के बाद आखिरकार हसदेव नदी पर नए पुल निर्माण के लिए 15 करोड़ से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। इसके साथ ही बारिश के दिनों में घुंडी नाला उफान पर रहता है, जिससे अवगमन प्रभावित होता है। विधायक कश्यप के प्रयास से घुंडी नाला पर निर्माण के लिए 5 करोड़ से अधिक की प्रशास की स्वीकृति मिली है। इन दोनों कामों के पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी।