जांजगीर-चांपा पुलिस ब्रेकिंग: अकलतरा में जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 8 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए थाना अकलतरा क्षेत्र में छापेमार अभियान चलाया। यह कार्रवाई दिनांक 15 दिसंबर 2025 को थाना अकलतरा एवं साइबर टीम की संयुक्त टीम द्वारा की गई। ग्राम कोटगढ़ में जुआ खेलते हुए कुल 8 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा गया।
पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से ₹11,850 नगद राशि एवं 52 पत्ती ताश बरामद की गई है। सभी जुआरियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में की गई। गिरफ्तार आरोपियों में सूरज मिरी, उमेश केवट, महेन्द्र सिंह मिरी, सूरज यादव, शिवा धीवर, रामगोपाल डहरिया, राजेन्द्र कुमार उर्फ गुड्डू साहू और ओमप्रकाश यादव शामिल हैं।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।