चौथा स्तंभ न्यूज की खबर का एकबार फिर हुआ बड़ा असर, एसपी ने हेड कांस्टेबल को किया निलंबित

जांजगीर-चांपा। चौथा स्तंभ न्यूज का एकबार फिर बड़ा असर हुआ है। हमनें टीआर साहू द्वारा प्रधानआरक्षक पर रिश्वत का आरोप लगाते हुए फिनाइल पीने की खबरें दिखाई थी। इसके बाद एसपी विजय पाण्डेय ने आज हेड कांस्टेबल विनोद दिवाकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
महुदा निवासी टिकेश्वर साहू ने एसपी कार्यालय जांजगीर में पदस्थ विनोद दिवाकर पर 80 हजार रुपए रिश्वत लेने तथा उससे गलत कार्य कराने का गंभीर आरोप लगाया था। उसने आरोप लगाया था कि मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों को करने के बाद भी किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे परेशान होकर उसने एसपी कार्यालय जांजगीर के बाहर फिनाइल पी ली थी। आनन फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस खबर को चौथा स्तंभ ने प्रमुखता से दिखाया था। खबर चलने के बाद आज सुबह एसपी विजय पाण्डेय ने हेड कांस्टेबल विनोद दिवाकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
