Uncategorized

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जांजगीर–चांपा को मिला सशक्त नेतृत्व, शपथग्रहण एवं नववर्ष स्नेह मिलन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

चांपा। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ, जिला जांजगीर–चांपा इकाई का शपथग्रहण समारोह, कैलेंडर विमोचन एवं नववर्ष स्नेह मिलन समारोह डीबी तनिष्क सभागार में अत्यंत गरिमामय एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रांतीय संगठन मंत्री ओंकार सिंह ठाकुर, अध्यक्षता प्रांताध्यक्ष संजय ठाकुर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यकारी प्रांताध्यक्ष उमेश भारती गोस्वामी, डीबी तनिष्क के संचालक धीरेन्द्र बाजपेयी, प्रदेश महामंत्री मनोज राय, जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती डॉ. कुमुदिनी द्विवेदी, प्रांतीय कोषाध्यक्ष गया राम राजवाड़े, उप प्रांताध्यक्ष डॉ. अशोक गुप्ता, डॉ. एम.एल. पटेल, प्रांतीय मंत्री डॉ. भुवनेश्वर देवांगन, संभागीय अध्यक्ष डॉ. तरुण राठौर मंचस्थ रहे।

समारोह में अतिथियों का कौसेय वस्त्र, गुलदस्ता, पुष्पहार एवं चंदन-वंदन से आत्मीय अभिनंदन किया गया। स्वागत उद्बोधन धीरेन्द्र बाजपेयी ने दिया। कोरबा से पधारे राज्यपाल से सम्मानित श्रेष्ठ शिक्षक शिवराज शर्मा ने अभिनंदन गीत प्रस्तुत किया।

स्वागत-अभिनंदन क्रम में डॉ. कुलवंत सिंह सलूजा, अरुण तिवारी, व्ही.एस. परिहार, रामकिशोर शुक्ला, परमेश्वर स्वर्णकार, संतोष साव, लक्ष्मीनारायण तिवारी, लोमस श्रीवास, आशीष रंगारी, एस.एल. कंवर, नोहर गभेल, डॉ. बोधी राम साहू, रविन्द्र नाथ मिश्रा, घनश्याम देवांगन, दिलीप भारती सहित अनेक पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट किए।

मुख्य अतिथि ओंकार सिंह ठाकुर एवं प्रांताध्यक्ष संजय ठाकुर के करकमलों से नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष डॉ. रविन्द्र द्विवेदी सहित समस्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई तथा कैलेंडर 2026 का विमोचन हुआ। ओंकार सिंह ठाकुर ने कहा कि जांजगीर–चांपा को डॉ. रविन्द्र द्विवेदी के रूप में सशक्त नेतृत्व मिला है।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. रविन्द्र द्विवेदी एवं डॉ. भुवनेश्वर देवांगन ने किया, आभार प्रदर्शन राजेन्द्र जायसवाल ने किया। इस अवसर पर मनीष देवांगन, डी.डी. गढ़ेवाल, रमेश तिवारी, जे.एल. खरे, बुद्धेश्वर कश्यप, अधिवक्ता रीता तिवारी, राधा चौहान, पूर्णिमा शुक्ला, राजकुमारी मानिकपुरी, जयश्री रात्रे, अश्वनी मनीषा राठौर, जी.आर. साहू, शिखा साहू, दीपश्री साहू, गीता जायसवाल, सविता महिलांग, नाजनीन खान, अनिता सावरकर, संध्या साव, स्तुति पाण्डेय, टिक्का साहू, संगीता साहू, श्यामकली कश्यप, गीता मरकाम, नीरा प्रधान, बेदिन भारद्वाज, पुष्पा श्रीवास, अनिल पांडेय, अजय चौबे, संतोष तिवारी, सीताराम साहू, जय तिवारी, विजय थवाईत, अशोक राजवाड़े, सोहन साहू, आशीष सिंह, संजय राठौर, श्रवणदास वैष्णव, ब्रजेश शर्मा, सुकदेव सिदार, नारायण सूर्यवंशी, पंचराम तम्बोली, चक्रधर सिंह राठौर, नोहर साय गभेल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply