छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

बीए अंतिम वर्ष की छात्रा गौसिया मेमन को सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया

चांपा। शासकीय एमएमआर कॉलेज चांपा में 4 फरवरी 2026 को आयोजित वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा और गर्व का अवसर बन गया। पूरा परिसर उत्साह, सम्मान और उपलब्धियों के रंग में रंगा नजर आया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दिल्ली पब्लिक स्कूल जांजगीर की प्राचार्य श्रीमती कल्पना सिंह रहीं। उन्होंने सरस्वती पूजन एवं छत्तीसगढ़ महतारी पूजन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत गीत की मधुर प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भावनाओं से भर दिया।

समारोह का सबसे भावुक क्षण तब आया जब बीए अंतिम वर्ष की छात्रा गौसिया मेमन को सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। माता-पिता की अनुपस्थिति में उनकी ओर से यह सम्मान श्रीमती कल्पना सिंह ने ग्रहण किया। यह दृश्य उपस्थित सभी लोगों को भावुक कर गया।

गौसिया की सफलता पर शिक्षकों, साथियों और महाविद्यालय परिवार ने गर्व व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में अन्य मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। यह समारोह विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, परिश्रम और सपनों को नई दिशा देने वाला साबित हुआ। एमएमआर कॉलेज का यह आयोजन शिक्षा के साथ संस्कार और प्रेरणा का सशक्त संदेश बन गया।

Leave a Reply