छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

प्रकाश इंडस्ट्रीज चांपा में राष्ट्रव्यापी हड़ताल का व्यापक असर, श्रमिकों ने दिखाई एकजुटता


चांपा। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों एवं स्वतंत्र फेडरेशनों के संयुक्त मंच द्वारा आहूत 12 फरवरी 2026 की राष्ट्रव्यापी औद्योगिक हड़ताल का असर प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड, चांपा में भी व्यापक रूप से देखने को मिला। प्रकाश एम्प्लॉइज यूनियन के महासचिव डॉ. संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने संगठित होकर हड़ताल में भाग लिया और अपनी मांगों को मजबूती से रखा।

हड़ताल के दौरान यूनियन के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए, जिससे औद्योगिक गतिविधियां प्रभावित रहीं। श्रमिकों ने लेबर कोड में सुधार, वेतन विसंगतियों को दूर करने तथा पुरानी पेंशन योजना की बहाली जैसी प्रमुख मांगों को दोहराया। कर्मचारियों की एकजुटता ने यह स्पष्ट कर दिया कि वे अपने अधिकारों और भविष्य को लेकर गंभीर हैं।
हड़ताल के संचालन में शिवदयाल वर्मा, हरीश श्रीवास्तव, राज

कुमार सरोज, तापस दत्ता और योगेश देवांगन सहित अन्य पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका रही। सभी ने मिलकर शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से आंदोलन को सफल बनाया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जब तक श्रमिकों की जायज मांगों पर सरकार गंभीरता से विचार नहीं करेगी, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। हड़ताल के माध्यम से कर्मचारियों ने अपनी एकता और शक्ति का परिचय देते हुए प्रबंधन व शासन को स्पष्ट संदेश दिया।

Leave a Reply