छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

बच्चों के साथ मनाया गया जन्मदिन, विद्यालय में दिखा उत्साहपूर्ण माहौल

0 स्कूल स्टाफ और अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ कार्यक्रम

0 विद्यार्थियों के लिए विशेष भोज, बच्चों ने लिया आनंदपूर्वक भोजन

जांजगीर चांपा। शासकीय प्राथमिक शाला डिपरीपारा में एक स्नेहपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला, जब दीपक कुमार यादव के जन्मदिन के अवसर पर नेवता भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं।

कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ ममता यादव रेनू कौशिक संगीता साहू हेमवती यादव सहित मिडिल स्कूल प्रधान पाठक कृष्णकांत राठौर शैक्षिक समन्वयक यशवंत राठोर आंगनवाड़ी सहायिका कालिंद्री पटेल तथा मध्यान्ह भोजन कार्यकर्ता वैष्णवी स्व सहायता समूह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सभी ने मिलकर दीपक यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विशेष भोज की व्यवस्था की गई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आनंदपूर्वक भोजन ग्रहण किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के बीच खुशियां बांटना एवं आपसी सहयोग और सद्भावना को बढ़ावा देना रहा।विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित इस तरह के कार्यक्रम न केवल बच्चों में उत्साह का संचार करते हैं, बल्कि सामाजिक समरसता और अपनत्व की भावना को भी मजबूत करते हैं।

Leave a Reply