भाजपा स्थापना दिवस पर झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ ने किया जनसंपर्क, हर्षोल्लास से मनाया गया कार्यक्रम

जांजगीर-चांपा जिले में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किए गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में कमल ध्वज लगाकर उत्सव मनाया।
कई बूथों में कार्यकर्ताओं ने शासन की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से संपर्क कर उनका सम्मान किया। वहीं अन्य स्थानों पर घर-घर कमल ध्वज लगाते हुए मोहल्लों में भाजपा संगठन की रीति-नीति की जानकारी दी गई और लोगों से संगठन से जुड़ने का आग्रह किया गया।
जिला सह संयोजक गिरीश मोदी ने भी चांपा मंडल के झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में पहुंचकर घरों में कमल ध्वज लगाया और योजनाओं से लाभान्वित लोगों से मुलाकात कर संवाद किया।
इस अवसर पर पूर्व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष एवं जिला सह संयोजक गिरीश मोदी, भाजपा पिछड़ा वर्ग जिला मंत्री गणेश श्रीवास, वरिष्ठ नेता महाराजा सीताराम गुहा, विद्या भूषण गोपाल, राजेंद्र यादव, बैजू सिदार, भुजबल यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की भागीदारी भी देखने को मिली।