छत्तीसगढ़सक्ती

सेजेस हसौद में हुआ साइकिल वितरण, खूब पढ़े-खूब बढ़े, बेटियां हैं तो कल है: सुश्री सुशीला सिन्हा जिला पंचायत सदस्य

जांजगीर चांपा। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हसौद मे सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत विद्यालय के 86 छात्राओं को साइकिल वितरित की। सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम में सुश्री सुशीला सिन्हा जिला पंचायत सदस्य, ने कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत आज सेजेस हसौद स्कूल में छात्राओं को साइकिल वितरण किया जा रहा है।

सभी छात्राओं को बधाई शुभकामनाएं। खूब पढ़े-खूब बढ़े, बेटियां हैं तो कल है ,सभी बच्चें लगन से पढ़ाई करें और अपने विद्यालय का नाम रोशन करें, हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सोंच है कि शिक्षा के क्षेत्र में लगातार विकास करते हुए छात्र-छात्राओं को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करें। हमारी छात्राओं को स्कूल आने में परेशानी ना हो जिसके लिए सरस्वती साइकिल योजना के तहत सरकार द्वारा साइकिल वितरण किया जा रहा है, शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के लिए अच्छा अवसर देना हमारा कर्तव्य है। हमारी सरकार के मंशा के अनुरूप शिक्षा के क्षेत्र में आगे की ओर अग्रसर होते हुए प्रदेश में बेहतर शिक्षा देना हमारा कर्तव्य है। इस दौरान शत्रुघन यादव भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष हसौद , संपूर्णानंद मिश्रा प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा भाजपा,शिवम जायसवाल अध्यक्ष शाला विकास प्रबंध समिति ,प्रमोद शर्मा सदस्य शाला विकास प्रबंध समिति ,प्रखर सिंह ने छात्राओं को शुभकामना देते हुए निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। संस्था के प्राचार्य अरुण कुमार जायसवाल ने आगंतुक अतिथियों का आभार जताया साथ ही छात्राओं के उज्वल भविष्य की कामना की।इस दौरान जनप्रतिनिधि, नागरिक गण एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

Leave a Reply