बरपाली स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक, विद्यार्थियों ने योजनाओं के प्रति किया जागरूक

नगरपालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव सहित जनप्रतिनिधि और पालक हुए शामिल, मातृ वंदन, सरस्वती साइकिल और लखपति दीदी योजना सहित सरकारी योजनाओं का किया गया मंचन
चांपा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरपाली, चांपा में सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनके उद्देश्यों और लाभों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पालकों और विद्यालय परिवार की उपस्थिति रही।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की गई है, जो 17 अक्टूबर तक संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत विभिन्न प्रकार के सेवा कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरपाली में विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए शासन की विभिन्न योजनाओं को प्रस्तुत किया। इसमें मातृ वंदन योजना, सरस्वती साइकिल योजना, लखपति दीदी योजना और आवास योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों ने अभिनय के माध्यम से योजनाओं के महत्व और आम लोगों के जीवन में उनकी उपयोगिता को समझाने का प्रयास किया।

अतिथियों ने विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को शासन की योजनाओं के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाई जा सकती है। कार्यक्रम में पालकों की सहभागिता ने भी आयोजन को महत्वपूर्ण बनाया।
ये जनप्रतिनिधि और विद्यालय परिवार रहा उपस्थित
कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष चांपा प्रदीप नामदेव, पूर्व युवा आयोग अध्यक्ष कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, पूर्व उर्दू अकादमी अध्यक्ष सलीम मेमन, प्रदीप सराफ, अनंत थवाईत, राम खूबवानी, विद्या भूषण गोपाल, गणेश श्रीवास, प्रताप सराफ, अमरजीत सिंह खटकर, संगीता पांडे, गिरीश मोदी, आशुतोष सोनी, छत राम देवांगन और हीरेंद्र बेहार सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य विनोद शर्मा, संत कुमार जोशी, सोहन साहू, कौलेश क्षत्री, अनुराधा राठौर, गौरी भूमे, अन्नू सराफ, अंजू पटेल, प्रमिला कंवर और सुनीता साहू सहित मिडिल एवं प्राइमरी स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रस्तुति के जरिए सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का संदेश दिया।
