छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

मोबाइल-सोशल मीडिया की लत पर बच्चों ने किया जागरूक, नुक्कड़ नाटक से बताया नुकसान

0 सेवा संकल्प अभियान : स्कूल क्रमांक-2 में स्वच्छता, किसान, महिला सशक्तिकरण और नशामुक्ति पर दी प्रस्तुतियां

जांजगीर चांपा। मोबाइल और सोशल मीडिया की बढ़ती लत भी समाज के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है। इसके दुष्प्रभावों को विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2, जांजगीर-खोखरा में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न सामाजिक विषयों पर प्रस्तुतियां दीं।

नशामुक्ति पर आधारित नाटक में बच्चों ने बताया कि मोबाइल और सोशल मीडिया का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल पढ़ाई, स्वास्थ्य और पारिवारिक संबंधों को प्रभावित कर सकता है। विद्यार्थियों ने संदेश दिया कि तकनीक का उपयोग जरूरी कामों के लिए करें और आभासी दुनिया में अधिक समय बिताने के बजाय परिवार व मित्रों के साथ समय बिताएं।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने हैंडवॉश, स्वच्छता, किसान, महिला सशक्तिकरण, डॉक्टरों की भूमिका और उद्यमिता जैसे विषयों पर भी नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। उन्होंने जागरूकता, स्वच्छता और आत्मनिर्भरता को विकसित भारत के निर्माण के लिए जरूरी बताया।

कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी नवागढ़ अशोक पाटले, नगर पालिका अध्यक्ष रेखा गड़ेवाल, भाजपा जिला प्रवक्ता विकास शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी राकेश रूपवानी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी पुष्पेंद्र निर्मलकर, वार्ड पार्षद देव गड़ेवाल सहित विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक और अन्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की।

Leave a Reply