छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

वार्ड क्रमांक 01 में छतदार चबूतरा निर्माण के लिए 10 लाख स्वीकृत, वार्डवासियों में हर्ष

पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने अध्यक्ष निधि से दी मंजूरी, देवांगन धर्मशाला परिसर में बनेगा चबूतरा; सामाजिक, धार्मिक और मांगलिक आयोजनों में मिलेगी सुविधा

चांपा। वार्ड क्रमांक 1 के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होने जा रही है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने अध्यक्ष निधि से 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करते हुए देवांगन धर्मशाला परिसर में छतदार चबूतरा निर्माण को मंजूरी दी है। निर्माण कार्य के लिए निविदा की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। इस स्वीकृति से वार्डवासियों में हर्ष का माहौल है।

पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने बताया कि वार्ड क्रमांक 1 के नवापारा क्षेत्र के निवासियों द्वारा देवांगन धर्मशाला परिसर में चबूतरा निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। देवांगन समाज के सामाजिक कार्यक्रमों के साथ-साथ अन्य समाजों के लोगों को भी मांगलिक, धार्मिक और सामाजिक आयोजनों के लिए एक व्यवस्थित एवं छतदार स्थान की आवश्यकता महसूस हो रही थी। लोगों की इस जरूरत को ध्यान में रखते हुए अध्यक्ष निधि से 10 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके साथ ही निर्माण कार्य के लिए निविदा संबंधी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

सामाजिक और धार्मिक आयोजनों के लिए मिलेगी सुविधा

प्रस्तावित छतदार चबूतरे के निर्माण से क्षेत्र में होने वाले सामाजिक, धार्मिक, मांगलिक और सार्वजनिक आयोजनों के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा। छत होने से लोगों को धूप और बारिश के दौरान भी राहत मिलेगी। इससे देवांगन समाज सहित अन्य समाजों के लोगों को विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन में सहूलियत मिलेगी और क्षेत्र में सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार होगा।

वार्डवासियों ने पालिका अध्यक्ष का जताया आभार

छतदार चबूतरा निर्माण की स्वीकृति और निविदा प्रक्रिया प्रारंभ होने पर वार्डवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर दिलचंद देवांगन (मेहर), शैलेन्द्र देवांगन, संजय देवांगन, फत्ते चंद देवांगन, पूर्व पार्षद रजनी देवांगन, लक्ष्मी चंद देवांगन (सरहु), बजरंग देवांगन और दिलहरण कंवर सहित वार्डवासियों ने पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव एवं पालिका परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।

वार्डवासियों ने कहा कि छतदार चबूतरे की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसके निर्माण से आमजन को विशेष रूप से सामाजिक, धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रमों के दौरान काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने इस जनहितकारी कार्य की स्वीकृति के लिए पालिका अध्यक्ष और नगर पालिका परिवार को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply