छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

खपरी टांडपारा के मां शाकंभरी एवं शीतला माता मंदिर में हो रही विशेष पूजा

जांजगीर-चांपा। शारदीय नवरात्र पर्व पर पामगढ़ विकासखंड के ग्राम खपरी टांडपारा में स्थित शाकंभरी मां एवं शीतल माता मंदिर में नवरात्र पर्व पर ज्योति कलश प्रज्वलित की गई है यहां ग्रामीण जनता द्वारा विशेष पूजा अर्चना कर माता की सेवा की जा रही है।

ग्राम खपरी टांडपारा में गांव के मध्य स्थित माता शाकंभरी के मंदिर देखने लायक है यहां माता शाकंभरी की पूजा करने के साथ-साथ ग्राम वासियों द्वारा सुबह शाम आरती एवं धूप दीप जलाकर मां की सेवा की जा रही है। यहां रोजाना अलग-अलग प्रसाद लगता है इससे बच्चे एवं बूढ़े सभी मां का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं। इसी तरह यहां स्थित माता शीतला मंदिर एवं मां मनका मंदिर में भी ज्योत प्रज्वलित किया गया है।

यहां दूर दराज से लोग आकर जसगीत गायन कर रहे हैं। पूरा गांव नवरात्रि पर्व पर भक्ति में वातावरण में डूबा हुआ है तथा जैसे ही भक्तों को समय मिलता है वे आकर माता के मंदिर में जसगीत गाकर माता को प्रफुल्लित करने का काम कर रहे हैं इससे धार्मिक गानो से पूरा गांव गूंज रहा है। सुबह शाम माता की आरती होने पर पूरे गांव के लोग यहां पधार कर माता की स्तुति करते हैं। यहां अलग-अलग रोजाना प्रसाद लगता है तथा जसगीतों की धूम से पूरे गांव का माहौल धार्मिक वातावरण में छा गया है।

गांव की सेवा समितियो द्वारा नवरात्र पर्व के उत्साह में माता की फोटो के साथ फ्लेक्सी लगाकर गांव को सजाया गया है। इतना ही नहीं बल्कि माता के फोटो के साथ कार्यकर्ता अपना फोटो लगाकर बड़े-बड़े फ्लेक्सी लगाए हैं। इससे गांव में उत्साह का माहौल दिखाई देने लगा है। शीतला माता मंदिर में सुबह शाम गांव की महिलाएं पहुंचकर माता की पूजा कर रही है तथा गांव में शांति और समृद्धि स्थापित हो इसके लिए माता से कामना की जा रही है।

Leave a Reply