छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपारायपुरशिक्षा – रोज़गार

फाइट अगेंस्ट ग्लोबल वार्मिंग कैंपेन कार्यक्रम रायपुर में मुख्यमंत्री के हाथों हुआ प्रारंभ

छत्तीसगढ़ राज्य अशासकीय विद्यालय संचालक संघ के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए एक अनोखी पहल की शुरुआत की गई। फाइट अगेंस्ट ग्लोबल वार्मिंग कैंपेन का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती मां के पूजन अर्चन से हुआ एवं उसके उपरांत पीपल वृक्ष की पूजा की गई।

कार्यक्रम के उद्घाटन भाषण में छत्तीसगढ़ राज्य अशासकीय विद्यालय संचालक संघ के अध्यक्ष सुबोध राठी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के सभी निजी विद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा आने वाले 5 वर्षों में 11,11,111 पीपल के वृक्ष न केवल लगाने अपितु उसे प्रत्येक 3 माह में मॉनिटरिंग कर उसके रक्षण का दायित्व लिया है। साथ ही साथ विद्यार्थियों के माध्यम से पालक को प्रेरित कर 1,11,111 घरों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवा कर वाटर लेवल बढ़ाने का दायित्व भी लिया है। ऐसा ही एक नवाचार 1,11,111 घर की छत पर टेरेस गार्डन का निर्माण करने का दायित्व उठाया है। एवं विद्यार्थियों के घरों में गांव आधारित खेती से उत्पादित अनाज का उपयोग करने हेतु भी प्रेरित करने का लक्ष्य रखा है। छत्तीसगढ़ राज्य अशासकीय विद्यालय संचालक संघ के सचिव मनोज पाण्डेय ने इस अवसर पर निजी विद्यालय की विभिन्न समस्याओं को दूर करने के लिए बिंदुवार एक मांग पत्र प्रस्तुत किया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्लय के
कृषक सभागार में फाइट अगेंस्ट ग्लोबल वार्मिगकैंपेन कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर परउन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन की गंभीर चुनौती से निपटने के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है। शुद्ध हवा, स्वच्छ जल और हरित वातावरण तभी संभव है जब समाज के सभी वर्ग पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वर्ष 2070 तक नेट ज़ीरो कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य तय किया है।


इस दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार ने भी ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए विशेष पहल की है। राज्य की नई औद्योगिक नीति के
अंतर्गत ऊर्जा क्षेत्र में अब तक तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही “एक पेड़ मँ के नाम” और ‘पीपल फॉर पीपुल” जैसे नवाचार कार्यक्रमो से राज्य में हरित क्रांति का संकल्प लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के निजी विद्यालय द्वारा आगामी वर्षों में 11 लाख पीपल के वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने नौनिहालों में पर्यावरण के प्रति चेतना विकसित करने पर जोर दिया और अभियान में भाग ले रहे शिक्षकों व आयोजकों की सराहना की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य अशासकीय विद्यालय संचालक संघ के विभिन्न मांगों को नियमतः पूर्ण करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत आभार प्रदर्शन छत्तीसगढ़ राज्य अशासकीय विद्यालय संचालक संघ के सचिव मनोज पाण्डेय ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, संघ अध्यक्ष सुबोध राठी, सचिव मनोज पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, कोषाध्यक्ष विनोद पांडेय,उपाध्यक्ष स्टेफर्ड बर्नेस, विशंभर साहू ,रामकिंकर पाण्डेय, अजय दुबे, जितेंद्र तिवारी, सहसचिव पुष्कर गोस्वामी, अक्षय दुबे,उमेश साहू, पारखदास मानिकपुरी, तरुण भांडे,बसंत गजेंद्र, नर्बद कश्यप, आलोक शुक्ला ,रोशन केशरवानी, प्रतीक गुप्ता ,धनेश मिश्रा, जितेंद्र सोनी, धनंजय दिव्य, नरेंद्र पांडेय,रवि निर्मलकर,अखिलेश सेंगर , आर एस चौबे, आशीष अग्रवाल, सुरेश साहू, गणेशराम पटेल,जगदीश बंजारे सहित अनेक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गजेंद्र पटेल ने किया ।कार्यक्रम छत्तीसगढ़ राज्य अशासकीय विद्यालय संचालक संघ और गौ संरक्षण समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।