भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का अद्भुत संगम होती है भागवत,, पं उत्तम मिश्रा, बहेराडीह में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन

जांजगीर चांपा। बहेराडीह में श्रीमद भागवत महापुराण सभी पुराणों में सर्व श्रेष्ठ माना गया है। जो भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का अद्भुत संगम है। उक्त बातें ग्राम बहेराडीह में यादव परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा के दूसरे दिन भागवत महात्यम, परिक्षित जन्म और सृष्टि का वर्णन करते हुये कथा वाचक पंडित उत्तम मिश्रा नें ब्यक्त किया। उन्होंने नारद के गृहस्थ आश्रम, भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का जीवन में महत्व बताया। भक्ति ज्ञान,का वैराग्य का अर्थ का विस्तारपूर्वक वर्णन करते हुये कलियुग में नाम को सर्वोपरि बताया। जीवन में ईश्वर के प्रति दृढ विश्वास करना चाहिए।

कथा श्रवण करने वालों में नन्दलाल यादव, लक्ष्मीन यादव, रामकृष्ण यादव, रामगोपाल यादव, रामनारायण यादव, राजाराम यादव, उदेराम यादव, मुरित राम यादव, पुष्पा यादव, जमुना यादव, जोतराम यादव, संसीराम राम यादव, बलराम यादव, भरत श्रीवास, श्रवण कश्यप, किष्णो कश्यप, बाबूलाल यादव, रामायण कंवर, सरजू यादव, गीता यादव, कुमारी यादव, तेरस यादव, रामकली यादव समेलाल यादव एवं अंचल के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुये।
