कोरबाछत्तीसगढ़

धान नहीं बिकने पर किसान ने जहर पीया, अस्पताल में चल रहा उपचार


कोरबा जिले के कोरबी में रकबा सत्यापन और टोकन न मिलने से धान बेचने में परेशानी होने से एक किसान सुमेर सिंह गोंड़ ने जान देने की कोशिश की। कीटनाशक का सेवन करने से स्थिति बिगडऩे पर उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया। यहां उसका उपचार जारी है।

पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक के ग्राम कोरबी निवासी किसान सुमेर सिंह की ग्राम पुटा हरदीबाजार में खेतिहर जमीन है। फसल काटने के बाद पिछले महीने से अपना धान बेचने के लिए परेशान है। ना तो उसका धान बिक रहा है और ना ही धान बेचने के लिए टोकन मिल रहा है। बताया जा रहा है कि उसे फड़ प्रभारी के द्वारा आज-कल में घुमाया जा रहा था। किसान ने जनदर्शन में भी गुहार लगाई थी लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। तीन एकड़ जमीन के मालिक किसान को 68 क्विंटल की धान की पैदावार हुई। अव्यवस्था के कारण उसने जहर का सेवन किया, हालांकि उसकी जान बच गई। अधिकारियों के संज्ञान में मामले आने पर भी इनका समाधान नहीं होना समझ से परे है। ऐसी स्थिति में परेशान किसान अप्रिय निर्णय लेने को मजबूर हो रहे हैं।

Leave a Reply