Uncategorized

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया

चांपा। आज दिनांक 6 अप्रैल 2026, दिन सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस बूथ क्रमांक 52 और 53 में बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा भाजपा ध्वज फहराया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष संतोष थवाईत, मंडल के उपाध्यक्ष मंगल चंद देवांगन, मंडल मंत्री गौतम यादव, युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, वार्ड पार्षद भगवंतीन साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष एवं बूथ 53 के अध्यक्ष विक्रांत बघेल, बूथ क्रमांक 52 के अध्यक्ष केशव देवांगन, युवा मोर्चा के महामंत्री आदर्श पांडेय, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष गंगाराम मांझी, आदित्य सोनी सहित भाजपा के सभी कार्यकर्ता एवं वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पार्टी की मजबूती और राष्ट्र सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply