छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाराजनीतिरायपुर

मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना से नहीं मिल रही भारी भरकम बिजली बिल से राहत

जांजगीर चांपा। मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना लोगों के लिए छलावा साबित हो रही है अधिकांश लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिसके चलते लोग सरकार को कोसने मजबूर है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना शुरू की है। इस योजना के शुरू होते ही लोगों के मन में भारी भरकम बिजली बिल से राहत मिलने की उम्मीद जगी थी लेकिन उनकी उम्मीद पर तब पानी फिर गया जब समाधान शिविर में जाकर कुछ लोगों ने अपने भारी भरकम बिजली बिल को कम कराने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कई तरह की समस्या बताकर चलता कर दिया गया। चांपा शहर के एक उपभोक्ता ने बताया वह वार्ड में लगे समाधान शिविर में जाकर अपनी भारी भरकम बिजली बिल को कम कराने की कोशिश की, लेकिन पोर्टल में देखने पर पता चला कि उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल सकता। इसलिए वह मायूस होकर सरकार को कोसने मजबूर है। इसी तरह और कई लोगों में समाधान शिविर में भारी भरकम बिजली बिल की राशि से राहत नहीं मिलने से नाराज है।

सबको नहीं मिल सकता योजना का लाभ
इस संबंध में विद्युत वितरण कंपनी जांजगीर-चांपा की डीई श्री भारद्वाज क्या करना है कि वर्ष 2023 को आधार मानकर बिजली बिल में राहत दी जा रही है इसके अलावा मोर बिजली एप के माध्यम से हितग्राही यह पता कर सकता है कि उसे बिजली बिल में राहत मिलेगी या नहीं बाहर हाल योजना को लेकर लोगों के मन में असमंजस की स्थिति को दूर करने के लिए सीख रही योजना का प्रचार प्राप्त किया जाएगा।

भारी भरकम बिजली बिल से परेशानी
छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन होने के बाद खासकर बिजली बिल को लेकर लोग बेहद परेशान है। सबसे ज्यादा परेशानी मध्यम और निकले तबके के लोगों को हो रही है। लोगों का कहना है जब से स्मार्ट मीटर लगा है, तब से अनाप-शनाप बिजली बिल भेजा जा रहा है। इसके अलावा कांग्रेस की सरकार में बिजली बिल आधी कर दी गई थी, जिसे लोगों को राहत मिल रही थी लेकिन मौजूदा सरकार लोगों को राहत देने के मूड में नहीं दिख रही है।

Leave a Reply