Uncategorized

सरस्वती शिशु मंदिर चांपा में विभिन्न पदों पर भर्ती, 25 मई को होगा साक्षात्कार

जांजगीर-चांपा। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांपा एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय हटरी चांपा में विभिन्न विषयों के लिए आचार्यों एवं कर्मचारियों की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विद्यालय प्रबंधन द्वारा जारी सूचना के अनुसार प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, उच्च माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विभागों में कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

भर्ती प्रक्रिया के तहत गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, संस्कृत, संगीत, राजनीति शास्त्र, वाणिज्य, कंप्यूटर एवं स्पोकन इंग्लिश जैसे विषयों के लिए शिक्षकों की आवश्यकता है। इसके अलावा प्रयोगशाला परिचारक और भृत्य पद पर भी भर्ती की जाएगी।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को आवश्यक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति एवं आवेदन शुल्क जमा कर आवेदन प्रस्तुत करना होगा।
सूचना के अनुसार साक्षात्कार 25 मई 2026, सोमवार को सुबह 9 बजे से सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय बीडीएम अस्पताल के पास, चांपा में आयोजित किया जाएगा।

विद्यालय प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण प्रक्रिया में शामिल होना अनिवार्य होगा। भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी विद्यालय द्वारा जारी विज्ञापन में उपलब्ध है।

Leave a Reply