छत्तीसगढ़देश- विदेश

चारधाम यात्रा की सफलता के बाद 3 जून से प्रारंभ होगी नेपाल तीर्थ यात्रा, नेपाल के बाद 3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा, सीटें हुई फूल

चांपा। हसदेव यात्रा चांपा की चारधाम यात्रा यमनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ व बद्रीनाथ के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के बाद श्रद्धालुओं के लिए एक बार फिर धार्मिक यात्रा का विशेष अवसर लेकर हसदेव यात्रा, चांपा द्वारा 3 जून से नेपाल तीर्थ यात्रा का शुभारंभ किया जा रहा है। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है तथा बड़ी संख्या में लोग पंजीयन करा ली हैं।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को भारत के बनारस में काशी विश्वनाथ, अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर, गोरखनाथ व बाबा बैधनाथ धाम एवं नेपाल के प्रमुख धार्मिक, ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। यात्रा की शुरुआत वाराणसी (काशी) से होगी, जहां श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन एवं गंगा आरती का पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे। इसके बाद भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या धाम में रामलला सरकार के दर्शन कर श्रद्धालु आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त करेंगे।

नेपाल प्रवास के दौरान श्रद्धालुओं को विश्व प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर, जनकपुर धाम, मुक्तिनाथ धाम, लुम्बनी,पोखरा, काठमांडू सहित कई महत्वपूर्ण धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। जनकपुर धाम में माता सीता की जन्मस्थली तथा मुक्तिनाथ धाम में भगवान विष्णु के पवित्र धाम के दर्शन यात्रा का प्रमुख आकर्षण रहेंगे। वहीं पोखरा की प्राकृतिक सुंदरता एवं काठमांडू के प्राचीन मंदिर श्रद्धालुओं को आध्यात्मिकता के साथ-साथ पर्यटन का भी विशेष अनुभव प्रदान करेंगे।

यात्रा आयोजकों ने बताया कि हाल ही में संपन्न हुई चारधाम यात्रा को श्रद्धालुओं का भरपूर सहयोग एवं स्नेह प्राप्त हुआ। यात्रा के दौरान दर्शन, आवास, भोजन एवं परिवहन की व्यवस्थाओं की सराहना की गई, जिसके परिणामस्वरूप नेपाल यात्रा को भी विशेष प्रतिसाद मिल रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा के दौरान अनुभवी मार्गदर्शकों एवं समन्वयकों की टीम साथ रहेगी।

आयोजकों के अनुसार यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवास, भोजन, स्थानीय परिवहन तथा दर्शन की समुचित व्यवस्था की गई है। यात्रा का उद्देश्य केवल धार्मिक दर्शन ही नहीं, बल्कि भारत और नेपाल की साझा सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत से श्रद्धालुओं को परिचित कराना भी है।
नेपाल यात्रा में सीमित सीटें उपलब्ध होने के कारण इच्छुक श्रद्धालुओं से शीघ्र पंजीयन कराने का आग्रह किया गया है। आयोजकों को विश्वास है कि हसदेव यात्रा की चारधाम यात्रा की तरह नेपाल तीर्थ यात्रा भी श्रद्धालुओं के लिए यादगार एवं आध्यात्मिक रूप से लाभदायक सिद्ध होगी।

3 जुलाई से होगी अमरनाथ यात्रा, सीटें हुई फूल

हसदेव यात्रा चांपा के आयोजकों ने बताया कि चारधाम व नेपाल यात्रा के सफल समापन के बाद 3 जुलाई से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा का विशेष जत्था रवाना होगा। अमरनाथ यात्रा देश की सबसे महत्वपूर्ण एवं आस्था से जुड़ी धार्मिक यात्राओं में से एक मानी जाती है। हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं के मध्य स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक रूप से निर्मित हिम शिवलिंग के रूप में विराजमान बाबा बर्फ़ानी जी के दर्शन के लिए प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं।उसी श्रृंखला में चांपा से 3 दर्जन से अधिक भक्तों की जत्था हवाई, रेल हेलीकॉप्टर के माध्यम से बाबा जी के दर्शन के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply