छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

थवाईत तंबोली महिला समिति ने मनाया नागपंचमी पर्व, बरई तंबोली समाज के लिए महत्वपूर्ण दिवस होता है नागपंचमी

चांपा। थवाईत तंबोली महिला समिति चांपा द्वारा नागपंचमी पर्व धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर सजातीय महिलाओं एवं बच्चों के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए. कार्यक्रम का आरंभ नागदेव के छायाचित्र की पूजा अर्चना से हुई.

तत्पश्चात खेल एवं मनोरंजन से जुड़े विविध कार्यक्रम किए गए.
उल्लेखनीय है कि पान की खेती से जुड़े बरई तंबोली समाज के लिए नागपंचमी का पर्व विशेष महत्व का होता है .वे पान के बेल पौधे को प्रतिकात्मक रुप से नागदेवता का रुप मानते हैं .पान की उत्पत्ति की कहानी भी समुद्र मंथन से जुड़ा हुआ है . हर धार्मिक अनुष्ठान के लिए आज भी पान की आवश्यकता होती है .बरई समाज के लोगों को तंबोली, चौरसिया, पंसारी, महोबिया,आदि के नाम से भी जाना जाता है.

कार्यक्रम मे गायत्री थवाईत, सीमा थवाईत, कविता थवाईत,ममता थवाईत,रिचा थवाईत किरण थवाईत, शांति थवाईत,खुशबू थवाईत, उत्तरा थवाईत गीता थवाईत ,स्वाती थवाईत, कृष्णा थवाईत,किरण थवाईत मधु थवाईत, शालिनी थवाईत,चमेली थवाईत,रोशनी थवाईत,प्रभा थवाईत ,चम्पा थवाईत स्मिता थवाईत ,सुनीता थवाईत, भगवती थवाईत धनेश्वरी थवाईत नमिता थवाईत मिनाली थवाईत के साथ ही समाज के बच्चे उपस्थित थे .

वीडियो देखें।

Leave a Reply