छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

बी.डी. महंत उपनगर में माँ दुर्गा के जगराता में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, इंजी. रवि पाण्डेय ने की पूजा-अर्चना कर की लोगों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना

स्वर्गीय लखेश्वर लाल पालीवाल की स्मृति में आयोजित हुआ भक्तिमय कार्यक्रम, माँ दुर्गा के जयकारों से गूंजा पंडाल

जांजगीर-चांपा। बी.डी. महंत उपनगर में स्थापित माँ दुर्गा के पंडाल में स्वर्गीय लखेश्वर लाल पालीवाल की स्मृति में जगराता कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रवक्ता किसान मोर्चा इंजी. रवि पाण्डेय शामिल हुए। उन्होंने माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। माँ दुर्गा के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा पंडाल भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

शक्ति, साहस और सामाजिक एकता का संदेश देती है माँ दुर्गा की आराधना

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंजी. रवि पाण्डेय ने कहा कि माँ दुर्गा की आराधना केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं है, बल्कि यह शक्ति, साहस, संस्कार और समाज में एकता का संदेश भी देती है। जगराता जैसे धार्मिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं और नई पीढ़ी को अपनी आस्था, संस्कृति एवं विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी सद्भाव, सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। माँ दुर्गा की भक्ति से लोगों को सकारात्मक ऊर्जा और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

स्वर्गीय लखेश्वर लाल पालीवाल को दी श्रद्धांजलि

इंजी. रवि पाण्डेय ने स्वर्गीय लखेश्वर लाल पालीवाल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि किसी व्यक्ति की सच्ची पहचान समाज के लिए किए गए उसके कार्यों और लोगों के हृदय में छोड़ी गई स्मृतियों से होती है। उनकी स्मृति में आयोजित यह जगराता श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक सद्भाव का सुंदर प्रतीक है।

उन्होंने आयोजन समिति एवं समस्त श्रद्धालुओं को इस भक्तिमय आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दीं। साथ ही कामना की कि माँ दुर्गा की कृपा से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारा सदैव बना रहे।

बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु और मोहल्लेवासी

कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक बजरंग शर्मा, पार्षद सुनीता अमित यादव, पूर्व पार्षद अमित यादव, सहोदरा राठौर, अजय निर्मलकर, निधी निर्मलकर, गौरी निर्मलकर, सावित्री कश्यप, अर्जुन कश्यप, मोती कश्यप, भीखम यादव, नन्हा यादव, सुषमा निर्मलकर, निखिल निर्मलकर, पम्मी निर्मलकर, माही बरेठ, दुर्गेश कश्यप, चन्द्र शेखर कश्यप, दुकालू यादव, छोटे राउत, अता कश्यप, गजानंद कश्यप, रजनी कश्यप, रानू बारेठ, उत्तम शर्मा, रंभा निर्मलकर, मनीषा निर्मलकर, अनिल निर्मलकर, सुरभि निर्मलकर, अंशु निर्मलकर, दिन बधू महराज, मोती कश्यप, रश्मि निर्मलकर, ऐनु यादव, रेशमा नामदेव और अमित नामदेव सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी उपस्थित रहे।

माँ दुर्गा की आराधना, भक्ति गीतों और जयकारों के बीच आयोजित इस कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल से जोड़ दिया। श्रद्धालुओं ने माँ दुर्गा से परिवारों की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

Leave a Reply