# चौथा स्तंभ > सच का आईना ## Posts - [test](https://chauthastambha.com/2026/01/06/test-2/) - ['चुंबक सही जुड़ जाबो' गाने को रिलीज के चंद घंटों में ही मिले 50000 व्यूज, संगीतप्रेमी झूम रहे, दर्शकों का ताबड़तोड़ रिस्पाँस, खूब बन रहे रील्स](https://chauthastambha.com/2026/01/05/chumbak-sahi-jud-jabo-song-got-50000-views-within-a-few-hours-of-its-release/): छत्तीसगढ़ी सिनेमा की बहुचर्चित फिल्म मर जाहूँ तोर मया म 6 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के सभी सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। बी.टी.एस. फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म में सुपरस्टार लक्षित झाँझी और ब्यूटी क्वीन आरवी सिन्हा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के निर्माता-निर्देशक अखिलेश कोमल हैं। फिल्म का चौथा गीत ‘चुंबक सही जुड़ जाबो’ 4 जनवरी 2026 को सुबह 7 बजे AVM Gaana YouTube Channel पर रिलीज किया गया। रिलीज होते ही गाने ने छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री में धूम मचा दी। दर्शकों के जबरदस्त प्यार का नतीजा यह रहा कि महज चंद घंटों … - [धर्मांतरण के खिलाफ बजरंग दल का हल्ला बोल, प्रार्थना सभा स्थल रहा बंद](https://chauthastambha.com/2026/01/04/bajrang-dals-ruckus-against-religious-conversion-prayer-meeting-place-remained-closed/): जांजगीर-चांपा। चांपा के नवापारा चांपा क्षेत्र में कथित धर्मांतरण को लेकर बीते कुछ दिनों से चल रहा विवाद रविवार को उस समय शांत नजर आया, जब बजरंग दल के विरोध के बाद प्रस्तावित प्रार्थना सभा पूरी तरह बंद पाई गई। इससे पहले बजरंग दल द्वारा कथित धर्मांतरण गतिविधियों के विरोध में प्रदर्शन किया गया था, जिसके बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश देखा जा रहा था। रविवार को बजरंग दल के प्रमुख संजीव विश्वकर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता जय श्रीराम के नारे लगाते हुए उस स्थल पर पहुंचे, जहां मसीह समाज द्वारा प्रार्थना सभा आयोजित किए जाने का दावा किया जा … - [छत्तीसगढ़ी फिल्म मर जाहूँ तोर मया म का चौथा गाना ‘चुंबक सही जुड़ जाबो’ रिलीज, दर्शकों का ताबड़तोड़ रिस्पॉन्स](https://chauthastambha.com/2026/01/04/fourth-song-chumbak-sahi-jud-jabo-released-from-chhattisgarhi-film-mar-jaahun-tor-maya-ma-tremendous-response-from-audience/): छत्तीसगढ़ी सिनेमा की बहुचर्चित आगामी फिल्म मर जाहूँ तोर मया म का चौथा गीत ‘चुंबक सही जुड़ जाबो’ रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों पर छा गया है। बी.टी.एस. फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी यह फिल्म सुपरस्टार लक्षित झाँझी और ब्यूटी क्वीन आरवी सिन्हा की जोड़ी के कारण पहले से ही चर्चा में है। फिल्म का यह चौथा गाना 4 जनवरी 2026 को सुबह 7 बजे AVM Gaana YouTube Channel पर रिलीज किया गया। गाने को अपनी मधुर आवाज़ से गायिका कंचन जोशी और गायक अखिलेश कोमल ने सजाया है। संगीत घनश्याम गंधर्व का है, जबकि गीतकार बंशी कुंभकार … - [सिवनी स्कूल में बच्चों को दी गई नववर्ष की ऐतिहासिक जानकारी, पौधरोपण व न्योता भोज का आयोजन](https://chauthastambha.com/2026/01/01/historical-information-about-new-year-given-to-children-in-seoni-school-plantation-of-saplings-and-organization-of-invitation-banquet/): जांजगीर-चांपा। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार एक जनवरी को मनाए जाने वाले नववर्ष के इतिहास से बच्चों को अवगत कराते हुए शिक्षक अशोक तिवारी ने बताया कि नए वर्ष की यह परंपरा रोमन सम्राट जूलियस सीजर द्वारा प्रारंभ की गई थी। उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सिवनी के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विभाग में विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए कहा कि ईसा पूर्व 46 में जूलियस सीजर ने कैलेंडर में सुधार कर जनवरी को वर्ष का पहला महीना घोषित किया। बाद में पोप ग्रेगरी द्वारा किए गए संशोधनों के बाद ग्रेगेरियन कैलेंडर अस्तित्व में आया, जिसे आज पूरी दुनिया मानती है। … - [11 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी- अधिकारी फेडरेशन का विशाल शक्ति प्रदर्शन](https://chauthastambha.com/2025/12/31/huge-show-of-strength-by-staff-officer-federation-regarding-11-point-demands/): 0 तीन दिवसीय ‘कलम बंद–काम बंद’ आंदोलन का भव्य समापन 0 शासन के नाम एसडीएम जांजगीर को सौंपा गया ज्ञापन। 0 डीए कर्मचारियों का मौलिक अधिकार है, इसे दबाया नहीं जा सकता- प्रांताध्यक्ष मनीष सिंह ठाकुर 0 हजारों कर्मचारी-अधिकारी एकजुट, विशाल रैली व नारेबाजी से शासन तक पहुंचाई आवाज। कर्मचारी–अधिकारी फेडरेशन, जिला शाखा जांजगीर-चांपा के तत्वावधान में तृतीय चरण के अंतर्गत दिनांक 29 से 31 दिसंबर तक आयोजित जिला स्तरीय तीन दिवसीय ‘कलम बंद–काम बंद’ आंदोलन का आज अंतिम दिवस भारी भीड़, व्यापक समर्थन एवं अभूतपूर्व उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कचहरी चौक, जांजगीर में आयोजित विशाल धरना-प्रदर्शन में जिले … - [चांपा में कथित धर्मांतरण को लेकर तनाव की स्थिति, बजरंग दल ने धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए किया विरोध प्रदर्शन](https://chauthastambha.com/2025/12/31/situation-of-tension-in-champa-over-alleged-conversion-bajrang-dal-protested-alleging-conversion/): नया चांपा क्षेत्र में कथित धर्मांतरण को लेकर तनाव की स्थिति बन गई है। बजरंग दल ने एक मकान में गुप्त रूप से धर्म परिवर्तन कराए जाने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। संगठन का कहना है कि लंबे समय से घर बुलाकर प्रार्थना सभा के माध्यम से धर्मांतरण कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही बजरंग दल चांपा के प्रमुख संजीव विश्वकर्मा कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और घर में मौजूद लोगों से पूछताछ की। बताया गया कि उस समय घर में महिलाओं की संख्या … - [जिले में दुर्घटना का आंकड़ा डराने वाला, हर दूसरे दिन दुर्घटना में जा रही जान, ट्रामा सेंटर के आभाव में ज्यादा मौतें](https://chauthastambha.com/2025/12/31/accident-figures-in-the-district-are-scary-lives-are-being-lost-in-accidents-every-second-day-more-deaths-due-to-lack-of-trauma-centre/): जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस कप्तान विजय कुमार पांडेय ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर साल भर के अपराधों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न मामलों में पुलिस की सफलता और असफलता पर खुलकर बात की।  उन्होंने बताया पिछले साल की तरह इस बार भी हत्या की कुल 29 प्रकरण दर्ज किए गए, जिसमें से 24 मामलों का निराकरण कर लिया गया है। शेष अन्य मामलों में छानबीन चल रही है। इसी तरह हत्या के प्रयास के कुल 33 मामले दर्ज हुए, जो पिछले बार की अपेक्षा 6 अधिक है। इनमें से 9 मामले अनसुलझे है। पिछले साल अपहरण के … - [आईएमए के 100 साल पूर्ण होने पर आयोजित कांफ्रेंस में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व डॉ विनोद तिवारी ने किया](https://chauthastambha.com/2025/12/31/dr-vinod-tiwari-represented-chhattisgarh-in-the-conference-organized-on-completion-of-100-years-of-ima/): 0 छत्तीसगढ़ को इस बार 5 राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा गया इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस NATCON-25 का भव्य आयोजन गुजरात के अहमदाबाद में किया गया। इस ऐतिहासिक सम्मेलन में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व डॉ विनोद तिवारी ने किया। डॉ तिवारी वर्तमान में IMA मुख्यालय में असिस्टेंट जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत हैं। सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल शामिल हुए। इस अवसर पर अहमदाबाद के प्रसिद्ध अस्थि … - [फेडरेशन की हड़ताल से दफ्तरों में सन्नाटा, काम के लिए दिनभर भटकते रहे लोग](https://chauthastambha.com/2025/12/31/due-to-federation-strike-silence-in-offices/): जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर जिलेभर के शासकीय विभागों के कर्मचारी-अधिकारी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। आंदोलन का आज दूसरा दिन रहा। फेडरेशन के जिला संयोजक विश्वनाथ परिहार, जिला महासचिव अर्जुनसिंह क्षत्रीय एवं सह-संयोजक डॉ. व्ही.के. पैगवार के नेतृत्व में चल रही हड़ताल के चलते जिला कलेक्टर कार्यालय सहित लगभग सभी शासकीय दफ्तरों में सन्नाटा पसरा रहा। हड़ताल के कारण जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कृषि, स्वास्थ्य, राजस्व, आदिम जाति, पशु चिकित्सा, समग्र शिक्षा, वन विभाग सहित अधिकांश कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। जरूरी कामों से पहुंचे नागरिकों को दिनभर दफ्तरों के चक्कर काटने पड़े, … - [चंडीपारा की महिलाओं ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ खोला मोर्चा, कलेक्टर–एसपी से की सख्त कार्रवाई की मांग](https://chauthastambha.com/2025/12/31/women-of-chandipara-open-front-against-illegal-raw-liquor-demand-strict-action-from-collector-sp/): जांजगीर-चांपा। ग्राम पंचायत चंडीपारा में अवैध कच्ची शराब बिक्री से त्रस्त महिलाओं ने एकजुट होकर निर्णायक पहल की है। चंडी महिलाशक्ति संगठन के नेतृत्व में करीब 50 से अधिक महिलाओं ने जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। महिलाओं का कहना है कि शराब की खुलेआम बिक्री से गांव का माहौल बिगड़ रहा है और परिवारों पर बुरा असर पड़ रहा है। इस मौके पर ग्राम पंचायत चंडीपारा के सरपंच तोषित रात्रे ने महिलाओं की इस पहल को “क्रांतिकारी कदम” बताते हुए कहा कि इससे गांव में शांति व्यवस्था … - [वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध साहित्यकार पंडित मोहनलाल बाजपेयी की 13वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन](https://chauthastambha.com/2025/12/31/tribute-meeting-organized-on-the-13th-death-anniversary-of-senior-and-enlightened-litterateur-pandit-mohanlal-bajpayee/): जांजगीर-चांपा। निराला साहित्य मंडल के तत्वावधान में साहित्यश्री, वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध साहित्यकार पंडित मोहनलाल बाजपेयी की 13वीं पुण्यतिथि पर एक गरिमामयी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 30 दिसंबर 2025 को सायंकाल 4 बजे से 7 बजे तक डी.बी. तनिष्क, सिवनी चौक चांपा स्थित सभागार में संपन्न हुआ। श्रद्धा, स्मृति और भावनाओं से ओत-प्रोत इस आयोजन में साहित्य, राजनीति और समाज के अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। सभा के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत रहे। उनके साथ विधायक जांजगीर-चांपा व्यास नारायण कश्यप, नगर पालिका अध्यक्ष चांपा प्रदीप कुमार नामदेव, पूर्व नपाध्यक्ष राजेश कुमार … - [सारागांव में अटल परिसर लोकार्पण बना चर्चा का विषय, आमंत्रण पत्र में बड़े नाम, कार्यक्रम में कोई नहीं आया  ](https://chauthastambha.com/2025/12/26/inauguration-of-atal-complex-in-saragaon-became-a-topic-of-discussion-big-names-in-the-invitation-letter-did-not-come-to-the-program/): जांजगीर-चांपा। नगर पंचायत सारागांव में अटल परिसर निर्माण एवं भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की मूर्ति स्थापना के लिए आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक लापरवाही और प्रोटोकॉल उल्लंघन की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। कार्यक्रम के लिए छपाए गए आमंत्रण कार्ड में जिन अतिथियों के नाम प्रमुखता से अंकित थे, वे सभी कार्यक्रम में अनुपस्थित रहे। इससे न केवल आयोजन की गरिमा पर सवाल उठे, बल्कि स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक समन्वय की कमी भी उजागर हुई। आमंत्रण कार्ड के अनुसार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय थे। वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का नाम दर्ज था। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री अरूण साव द्वारा किए जाने … - [फेडरेशन के ग्यारह सूत्रीय मांगों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी एकजुट](https://chauthastambha.com/2025/12/23/staff-officers-united-in-support-of-the-eleven-point-demands-of-the-federation/): 0 29, 30 व 31 दिसंबर को फेडरेशन का तीन दिवसीय कलम बंद–काम बंद आंदोलन। कर्मचारी–अधिकारी फेडरेशन, जिला शाखा जांजगीर-चांपा के तत्वावधान में तृतीय चरण के अंतर्गत दिनांक 29 से 31 दिसंबर तक प्रस्तावित जिला स्तरीय कलम बंद–काम बंद आंदोलन को लेकर जिले भर में व्यापक समर्थन देखने को मिल रहा है। फेडरेशन की ग्यारह सूत्रीय न्यायोचित मांगों के समर्थन में अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में एकजुट हो रहे हैं। इस आंदोलन का प्रमुख उद्देश्य मोदी की गारंटी के अनुरूप केंद्र के समान राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनरों को देय तिथि से महंगाई भत्ता (डीए) प्रदान करना, प्रदेश में कैशलेस … - [फिल्म विकास निगम द्वारा आयोजित रजत जयंती वर्ष में निर्माता- निर्देशक अखिलेश कोमल हुए सम्मानित](https://chauthastambha.com/2025/12/23/producer-director-akhilesh-komal-honored-in-the-silver-jubilee-year-organized-by-film-development-corporation/): रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम ‘छत्तीसगढ़ फिल्म का सफर’ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह आयोजन छत्तीसगढ़ी सिनेमा की विकास यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं को समर्पित रहा। इस कार्यक्रम में बी. टी. एस.फिल्म प्रोडक्शन के संस्थापक एवं निर्माता-निर्देशक अखिलेश कोमल को सम्मानित किया गयाअखिलेश कोमल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए काहा कि छत्तीसगढ़ सरकार छत्तीसगढ़ी सिनेमा के सर्वांगीण विकास और इसे नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए पूर्ण रूप से संकल्पित है। सरकार फिल्म निर्माण, कलाकारों, तकनीशियनों और स्थानीय सिनेमा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। … - [छत्तीसगढ़ी फिल्म “मर जाहूं तोर मया म” का रोमांटिक फर्स्ट लुक पोस्टर जारी, 6 मार्च 2026 से सिनेमाघरों में देगी प्रेम, भावनाओं और रोमांच की दस्तक](https://chauthastambha.com/2025/12/22/romantic-first-look-poster-of-chhattisgarhi-film-mar-jaahun-tor-maya-ma-released-will-give-the-experience-of-love-feelings-and-thrill-in-theaters-from-6-march-2026/): रायपुर। छत्तीसगढ़ी सिनेमा को एक नई रोमांटिक और भावनात्मक पहचान देने आ रही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मर जाहुँ तोर मया म’ का रोमांटिक फर्स्ट लुक पोस्टर हाल ही में जारी किया गया। पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसे ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यह फिल्म 6 मार्च 2026 से प्रदेशभर के नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। बीटीएस फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता व निर्देशक अखिलेश कोमल हैं। सह-निर्माता के रूप में अनुराग कोमल, अभिषेक कोमल और आदर्श आलोक जुड़े हुए हैं। फिल्म को एक … - [Test](https://chauthastambha.com/2025/12/22/test/) - [आखिरकार दीपक देवांगन चढ़ा पुलिस के हत्थे, लोगों से रुपए हड़प कर खेला ऑनलाइन बेटिंग](https://chauthastambha.com/2025/12/21/deepak-devangan-was-finally-caught-by-the-police-after-snatching-money-from-people-and-playing-online-betting/): जांजगीर-चांपा। पोस्ट ऑफिस में खाताधारकों से धोखाधड़ी के बड़े मामले में चांपा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। साइबर सेल और थाना चांपा की संयुक्त कार्रवाई में फर्जी एजेंट को गिरफ्तार किया गया है, जिसने लगभग 200 खाताधारकों से एक करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी दीपक कुमार देवांगन (35 वर्ष), निवासी अमरैयापारा भोजपुर, चांपा, पोस्ट ऑफिस का एजेंट बनकर खाताधारकों से मासिक किस्त की राशि लेता था, लेकिन रकम खातों में जमा न कर फर्जी एंट्री, हस्ताक्षर और नकली पोस्ट ऑफिस सील लगाकर धोखाधड़ी करता था। मामले की शिकायत 16 … - [विधायक ब्यास कश्यप ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में जिले की विभिन्न समस्याओं को लेकर पूछे सवाल](https://chauthastambha.com/2025/12/21/mla-beas-kashyap-asked-questions-regarding-various-problems-of-the-district-in-the-winter-session-of-the-assembly/): जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में जिले की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रश्न पूछे। उन्होंने विधानसभा में कुल 12 प्रश्नोत्तरी, 06 ध्यानाकर्षण, 01 शून्यकाल प्रश्न तथा जांजगीर-चांपा विधानसभा के ग्राम बोड़सरा में नवीन महाविद्यालय प्रारंभ करने एवं चांपा में नवीन कन्या महाविद्यालय प्रारंभ करने के लिए 02 याचिका लगाई थी। सदन के अंतिम दिवस में राष्ट्रगीत ’’वंदे मातरम्’’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चर्चा कराई गई। ’’वंदे मातरम्’’ पर सदन को संबोधित करते हुए ब्यास कश्यप ने कहा कि मुझे गर्व है कि आज वंदे मातरम् की 150वीं जयंती के नाम से हम … - [पेंशनर भारतीय समाज के श्रेष्ठ मार्गदर्शक : डॉ. एम.एल. सोनार](https://chauthastambha.com/2025/12/21/dr-ml-sonar-the-best-guide-of-pensioner-indian-society/): चांपा। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ द्वारा 17 दिसंबर को शंकर नगर, चांपा में राष्ट्रीय पेंशनर दिवस एवं पेंशनर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शासकीय एम.एम.आर. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चांपा के सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. एम.एल. सोनार रहे, जबकि अध्यक्षता सेवानिवृत्त जिला आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. जी.पी. दुबे ने की। मुख्य अतिथि डॉ. सोनार ने अपने संबोधन में कहा कि पेंशनर विभिन्न विभागों में लंबे समय तक शासकीय दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हैं, जिससे उन्हें व्यापक अनुभव प्राप्त होता है। यही अनुभव उन्हें भारतीय समाज का श्रेष्ठ मार्गदर्शक बनाता है। पेंशनर चाहे गांवों में हों या महानगरों … - [धान खरीदी की आड़ में चल रहा बड़ा खेल, जानिए क्या है पूरा मामला](https://chauthastambha.com/2025/12/20/a-big-game-is-going-on-under-the-guise-of-paddy-purchase-know-what-is-the-whole-matter/): जांजगीर-चांपा। पूरे प्रदेश के साथ ही जिले में धान की खरीदी जोर-शोर से की जा रही है। इधर, कलेक्टर के निर्देशन में राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम लगातार छापामार कार्रवाई कर रही है। बीते 8 दिसंबर को इस टीम ने बलौदा क्षेत्र से 73 क्विंटल धान अवैध भंडारण व परिवहन करने के मामले में मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर बलौदा थाना की सुपुर्दगी में दिया गया था। लेकिन बाद में न्यायालय या वरिष्ठालय के बगैर आदेश जब्त वाहन को छोड़ दिया गया। इस मामले में हमनें मंडी सचिव से भी बात की, लेकिन उनका संतोषजनक जवाब … - [जांजगीर में कल से समर्थगुरु धारा का आध्यात्मिक सत्संग एवं तीन दिवसीय सिद्धार्थ ध्यान योग शिविर](https://chauthastambha.com/2025/12/20/spiritual-satsang-of-samarthguru-stream-and-three-day-siddharth-meditation-yoga-camp-from-tomorrow-in-janjgir/): 0 सत्संग में 500 से अधिक लोगों के भाग लेने की संभावना जांजगीर–चांपा। आध्यात्मिक चेतना, शील और संस्कार के प्रसार के उद्देश्य से समर्थगुरु धारा के तत्वावधान में आज से जांजगीर के एस.डी. पैलेस में तीन दिवसीय आध्यात्मिक सत्संग एवं सिद्धार्थ ध्यान योग शिविर का भव्य आयोजन प्रारंभ हो रहा है। इस आयोजन में 500 से अधिक साधकों एवं श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में पहली बार समर्थगुरु धारा के चार तल के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे साधकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, इससे पहले सितंबर माह में दो … - [केरल में छत्तीसगढ़ के मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, बांग्लादेशी घुसपैठिया समझकर की गई लिंचिंग](https://chauthastambha.com/2025/12/20/in-kerala-a-laborer-from-chhattisgarh-was-beaten-to-death-and-lynched/): सक्ती। सक्ती जिले के करही गांव निवासी मजदूर रामनारायण बघेल की केरल में लिंचिंग कर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना केरल के पलक्कड़ जिले की है, जहां कुछ लोगों ने उसे बांग्लादेशी घुसपैठिया समझकर घेर लिया और बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिससे परिजनों और गांव में आक्रोश व शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार रामनारायण बघेल करीब एक सप्ताह पहले रोज़गार की तलाश में केरल गया था। पलक्कड़ में काम की खोज के दौरान कुछ लोगों ने उस पर चोरी और घुसपैठ … - [चौथा स्तंभ न्यूज की खबर का एकबार फिर हुआ बड़ा असर, कोरबा रोड की नाली में डंप कचरे को जेसीबी से उठाकर तय स्थान में कराया गया डंप](https://chauthastambha.com/2025/12/19/the-news-of-fourth-pillar-news-once-again-had-a-big-impact-the-garbage-dumped-in-the-drain-of-korba-road-was-picked-up-by-jcb-and-dumped-at-the-designated-place/): जांजगीर-चांपा। चौथा स्तंभ न्यूज की खबर का एकबार फिर बड़ा असर हुआ है। हमनें दो दिन पहले एक खबर दिखाई थी, जिसमें हमनें दिखाया था कि नगरपालिका चांपा की सफाई गाड़ी शहर के गली कूचों से कचरा उठाकर कोरबा रोड की नाली में डाल रही है। खबर चलने के बाद नगरपालिका सीएमओ ने मामले में संज्ञान लेते हुए कोरबा रोड की नाली में डाले गए कचरे को जेसीबी के माध्यम से उठाकर तय स्थान पर डंप किया गया। साथ ही सफाई कर्मचारियों को इस संबंध में सख्त हिदायत भी दी गई है। चांपा नगरपालिका के सफाई कर्मचारी बीते कुछ समय … - [नेशनल हेराल्ड मामले में कोर्ट के फैसले के समर्थन में जिला कांग्रेस का भाजपा कार्यालय घेराव आज](https://chauthastambha.com/2025/12/18/district-congress-bjp-office-gheraoed-today-in-support-of-the-courts-decision-in-the-national-herald-case/): जांजगीर-चांपा। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के विरुद्ध प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा चलाए जा रहे प्रकरण को खारिज किए जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इस फैसले को कांग्रेस ने सत्य की जीत बताते हुए भाजपा पर राजनीतिक द्वेष के तहत कांग्रेस नेताओं की छवि खराब करने का आरोप लगाया है। इसी के विरोध और न्यायालय के फैसले के समर्थन में जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा के तत्वावधान में आज 18 दिसंबर 2025, गुरुवार को जिला भाजपा कार्यालय का घेराव कार्यक्रम आयोजित किया गया है। … - [निगरानी बदमाश सहित दो आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए](https://chauthastambha.com/2025/12/18/two-accused-including-surveillance-criminal-sent-to-jail-on-judicial-remand/): 0 सकरी पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार, नकदी चोरी के मामलों का खुलासा बिलासपुर, सकरी। थाना सकरी पुलिस ने क्षेत्र में हुई नकदी चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए निगरानी बदमाश सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में महेंद्र उर्फ मोनू प्रजापति (24 वर्ष) पिता रामकुमार एवं महेंद्र साहू (39 वर्ष) पिता रामलाल साहू, दोनों निवासी सकरी, जिला बिलासपुर शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार साईं नेचर सिटी निवासी प्रार्थी ने दिनांक 16 अप्रैल 2025 को थाना सकरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर द्वारा उसके घर का … - [धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो युवक गिरफ्तार, कोनी पुलिस की सख्त कार्रवाई](https://chauthastambha.com/2025/12/18/two-youths-who-spread-terror-by-waving-sharp-knives-arrested-strict-action-by-koni-police/): बिलासपुर। थाना कोनी पुलिस ने आमजन में दहशत फैलाने वाले दो युवकों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार आरोपी सार्वजनिक स्थानों पर धारदार लोहे का चाकू लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहे थे। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अपराध क्रमांक 594/2025 एवं 595/2025 के अंतर्गत आरोपियों के खिलाफ धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में दिलेश सूर्यवंशी (24 वर्ष) निवासी पंडरीपार, ग्राम घुटकु और अनुराग यादव (19 वर्ष) निवासी साईं मंदिर, पानी टंकी के पास, बड़ी कोनी शामिल … - [कोरबा रोड किनारे नाली बनी कचरा यार्ड, लाखों की योजना बदहाली का शिकार](https://chauthastambha.com/2025/12/18/garbage-yard-becomes-drain-along-korba-road-project-worth-lakhs-becomes-victim-of-poor-condition/): चांपा नगर के कोरबा रोड के किनारे नगरपालिका द्वारा लाखों रुपये की लागत से वर्षों पूर्व नाली का निर्माण कराया गया था, ताकि बारिश के दौरान जलनिकासी की समस्या से निजात मिल सके। लेकिन रखरखाव के अभाव में यह नाली अब अपने उद्देश्य से भटक चुकी है। स्थिति यह है कि नाली सफाई की बजाय अब खुद नगरपालिका के सफाईकर्मियों द्वारा कचरा डंप करने का स्थल बना दी गई है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि नगरपालिका की सफाई गाड़ी क्रमांक CG 11 BJ 1471 के माध्यम से कचरे को सीधे नाली में डंप किया जा रहा है। … - [कलम बंद–काम बंद आंदोलन को लेकर फेडरेशन का व्यापक जनसंपर्क अभियान](https://chauthastambha.com/2025/12/17/federations-extensive-public-relations-campaign-regarding-kalam-bandh-kaam-bandh-movement/): 0 11 सूत्रीय मांगों के समर्थन में बम्हनीडीह ब्लॉक व चांपा में मिला कर्मचारियों का मजबूत समर्थन। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, जिला शाखा जांजगीर-चांपा के तत्वावधान में तृतीय चरण के अंतर्गत दिनांक 29 से 31 दिसंबर तक प्रस्तावित जिला स्तरीय कलम बंद–काम बंद आंदोलन के समर्थन में सघन संपर्क एवं समर्थन अभियान चलाया गया। यह आंदोलन मोदी की गारंटी के अनुरूप केंद्र के समान राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनरों को देय तिथि से महंगाई भत्ता (डीए) प्रदान करने, प्रदेश में कैशलेस चिकित्सा सुविधा शीघ्र लागू करने सहित कुल 11 महत्वपूर्ण मांगों को लेकर किया जा रहा है। अभियान के तहत बम्हनीडीह ब्लॉक … - [दक्षिण भारत यात्रा के लिए 9 जनवरी को होगी रवाना स्लिपर ऐसी बस](https://chauthastambha.com/2025/12/17/slipper-bus-will-leave-for-south-india-tour-on-january-9/): 0 मकर संक्रांति पर्व पर चार प्रमुख धामों में से एक रामेश्वरम धाम में  होगी पर्व स्नान 0 तिरुपति बालाजी,मल्लिकार्जुन श्रीशैलम, कन्याकुमारी, मदुरै, पद्मनाभम मंदिर ,श्री लक्ष्मी स्वर्ण मंदिर वैलुर, माता दंतेश्वरी सहित दक्षिण भारत के प्रमुख  तीर्थस्थलों  का कराया जायेगा दर्शन 0 लांचिंग से पूर्व दक्षिण भारत की 25 प्रतिशत सीट हुई अग्रिम बुक 0 माघी मेला स्नान के लिए जायेगी स्पेशल ऐसी स्लिपर बस चांपा. हसदेव यात्रा द्वारा जारी वार्षिक धार्मिक यात्रा कैलेंडर अनुसार दक्षिण भारत की जनवरी माह की प्रथम  यात्रा में क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।9 जनवरी से आरंभ होने वाली दक्षिण भारत यात्रा के लिए क्षेत्र के … - [धान जब्ती पर उठे सवाल: बलौदा में जब्त वाहन छोड़े जाने को लेकर संशय, कार्रवाई की पारदर्शिता पर सवाल](https://chauthastambha.com/2025/12/17/questions-raised-on-paddy-seizure-doubt-over-release-of-seized-vehicle-in-baloda-questions-on-transparency-of-action/): जांजगीर-चांपा। प्रदेश के साथ ही जिले में धान की खरीदी जोर-शोर से हो रही है। इसके साथ ही कलेक्टर के मार्गदर्शन में खाद्य, राजस्व व कृषि उपज मंडी की संयुक्त टीम ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, बीते शनिवार को बलौदा क्षेत्र के ग्राम नवगवां से धान लोड एक वाहन को जब्त कर बलौदा थाना में रखा गया था। लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। जिले के कृषि उपज मंडी नैला, चांपा व अकलतरा क्षेत्र में इन दिनों कलेक्टर के मार्गदर्शन में खाद्य, राजस्व व कृषि उपज मंडी की संयुक्त टीम ताबड़तोड़ कर रही है। अब तक … - [न्यायालय के आदेश के बावजूद नहीं छूटा धान लोड जब्त वाहन, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर ने जारी किया है आदेश](https://chauthastambha.com/2025/12/16/paddy-load-not-released-despite-court-order-seized-vehicle/): जांजगीर-चांपा। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर प्रवीण मिश्रा ने 15 दिसंबर को एक आदेश जारी करते हुए जब्त दो वाहन में लोड कुल 389 कट्टी धान को सुपुर्दनामा में दिए जाने का आदेश कृषि उपज मंडी नैला के सचिव को जारी किया था। लेकिन जानकारी के अनुसार आज दूसरे दिन भी सुपुर्ददार मणिशंकर यादव जर्वे को धान लोड वाहन नहीं मिल सका है। इससे कहीं न कहीं न्यायालय के आदेश का अवहेलना हो रहा है। कलेक्टर के मार्गदर्शन में खाद्य, राजस्व व मंडी विभाग की संयुक्त टीम लगातार छापामार कार्रवाई कर रही है। टीम ने हफ्ते भर पहले जर्वे निवासी मणिशंकर … - [बढ़ती ठंड में सहारा: तिलक सेवा संस्थान द्वारा जांजगीर-चांपा एवं शक्ति जिले में सेवा अभियान](https://chauthastambha.com/2025/12/16/in-the-increasing-cold-service-campaign-by-sahara-tilak-seva-sansthan-in-janjgir-champa-and-shakti-district/): जांजगीर चांपा। लगातार गिरते तापमान और बढ़ती ठंड ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। इस कड़ाके की सर्दी में जहां लोग अपने घरों में हीटर और रजाइयों का सहारा ले रहे हैं, वहीं फुटपाथ, रेलवे स्टेशन, मंदिर परिसर और झुग्गी-झोपड़ियों में जीवन गुजारने वाले बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के लिए यह समय किसी बड़ी परीक्षा से कम नहीं है। रातें उनके लिए और भी भयावह हो जाती हैं, जब ठंडी हवाएं उनके शरीर को कंपकंपा देती हैं। ऐसे कठिन समय में मानवता की मिसाल पेश करते हुए तिलक सेवा संस्थान, अफरीद (छत्तीसगढ़) “सेवा प्रयास कार्यक्रम” के अंतर्गत … - [चौथा स्तंभ न्यूज की खबर का एकबार फिर हुआ बड़ा असर, एसपी ने हेड कांस्टेबल को किया निलंबित](https://chauthastambha.com/2025/12/16/fourth-pillar-news-news-once-again-had-a-big-impact-sp-suspended-the-head-constable/): जांजगीर-चांपा। चौथा स्तंभ न्यूज का एकबार फिर बड़ा असर हुआ है। हमनें टीआर साहू द्वारा प्रधानआरक्षक पर रिश्वत का आरोप लगाते हुए फिनाइल पीने की खबरें दिखाई थी। इसके बाद एसपी विजय पाण्डेय ने आज हेड कांस्टेबल विनोद दिवाकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। महुदा निवासी टिकेश्वर साहू ने एसपी कार्यालय जांजगीर में पदस्थ विनोद दिवाकर पर 80 हजार रुपए रिश्वत लेने तथा उससे गलत कार्य कराने का गंभीर आरोप लगाया था। उसने आरोप लगाया था कि मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों को करने के बाद भी किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे परेशान … - [विधायक ब्यास कश्यप ने विधानसभा में उठाए रेत घाट और पीएम सूर्यघर योजना से जुड़े अहम सवाल](https://chauthastambha.com/2025/12/16/mla-beas-kashyap-raised-important-questions-related-to-sand-ghat-and-pm-suryaghar-yojana-in-the-assembly/): जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने विधानसभा सत्र के दूसरे दिन जिले से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सदन में उठाया। उन्होंने रेत घाट के संचालन को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सवाल करते हुए छत्तीसगढ़ में अनुसूचित क्षेत्र नियम 2023 के तहत स्वीकृत रेत घाटों की संख्या, पट्टे की अवधि और पट्टेदारों की जानकारी मांगी। इसके जवाब में सरकार ने बताया कि जिला जांजगीर-चांपा में नियम 2023 के तहत कोई भी रेत घाट स्वीकृत नहीं है, इसलिए आगे का प्रश्न उत्पन्न नहीं होता। इसके साथ ही विधायक ब्यास कश्यप ने प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना को लेकर भी विस्तृत प्रश्न पूछे। सरकार की … - [छत्तीसगढ़ में अब जमीनों के डायवर्सन के लिए SDM परमिशन की जरूरत नहीं, सरकार का बड़ा फैसला](https://chauthastambha.com/2025/12/15/now-sdm-permission-is-not-required-for-land-diversion-in-chhattisgarh-a-big-decision-of-the-government/): छत्तीसगढ़ सरकार ने जमीनों के डायवर्सन (भूमि उपयोग परिवर्तन) को लेकर एक अहम और दूरगामी फैसला लिया है। इस फैसले के तहत अब एसडीएम (अनुविभागीय अधिकारी राजस्व) से डायवर्सन की स्वीकृति देने का अधिकार वापस ले लिया गया है। सरकार के इस कदम को आम जनता के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि लंबे समय से डायवर्सन प्रक्रिया को लेकर लोगों को परेशानियों और देरी का सामना करना पड़ रहा था। क्या है डायवर्सन? डायवर्सन का मतलब कृषि भूमि को गैर-कृषि उपयोग, जैसे मकान निर्माण, दुकान, उद्योग या अन्य व्यावसायिक कार्यों के लिए अनुमति देना होता है। … - [जांजगीर-चांपा पुलिस ब्रेकिंग: अकलतरा में जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 8 आरोपी गिरफ्तार](https://chauthastambha.com/2025/12/15/janjgir-champa-police-breaking-major-action-against-gamblers-in-akaltara-8-accused-arrested/): जांजगीर-चांपा पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए थाना अकलतरा क्षेत्र में छापेमार अभियान चलाया। यह कार्रवाई दिनांक 15 दिसंबर 2025 को थाना अकलतरा एवं साइबर टीम की संयुक्त टीम द्वारा की गई। ग्राम कोटगढ़ में जुआ खेलते हुए कुल 8 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से ₹11,850 नगद राशि एवं 52 पत्ती ताश बरामद की गई है। सभी जुआरियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस … - [BREAKING NEWS: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत](https://chauthastambha.com/2025/12/14/breaking-news-painful-death-of-an-elderly-woman-after-being-hit-by-a-train/): जांजगीर-चांपा। सक्ती जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बाराद्वार क्षेत्र अंतर्गत भागोडीह के पास ट्रेन से कटकर एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। यह हादसा आज शाम करीब 6 बजे हुआ, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। मृतक महिला की पहचान तेरस बाई, उम्र लगभग 70 वर्ष के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग महिला रेलवे ट्रैक के आसपास मौजूद थी, इसी दौरान तेज रफ्तार से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही … - [महिला स्व-सहायता समूह को तत्काल प्रभाव से मध्यान्ह भोजन संचालन से किया गया पृथक, प्रधान पाठक को जारी किया गया कारण बताओ नोटिस](https://chauthastambha.com/2025/12/13/women-self-help-group-separated-from-mid-day-meal-operation-with-immediate-effect-show-cause-notice-issued-to-pradhan-pathak/): 0 शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौराभांठा मध्यान्ह भोजन प्रकरण में जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई जांजगीर-चांपा। विकासखंड नवागढ़ अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौराभांठा में मध्यान्ह भोजन ग्रहण करने के बाद कुछ विद्यार्थियों द्वारा पेट दर्द एवं गले में खराश की शिकायत किए जाने के मामले में जिला प्रशासन ने तत्परता और संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई की है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में पूरे मामले की गंभीरता से जांच की गई और आवश्यक कदम उठाए गए। जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा ने बताया कि विद्यालय में मध्यान्ह भोजन का संचालन राहुल महिला स्व-सहायता समूह द्वारा किया जा रहा … - [सेजेस चांपा में आयोजित हुआ भावपूर्ण विदाई व गरिमामय सम्मान समारोह](https://chauthastambha.com/2025/12/13/emotional-farewell-and-dignified-felicitation-ceremony-organized-at-seges-champa/): 0 प्राचार्य रमाकांत साव एवं प्रधान पाठक साधराम मधुकर को दी गई विदाई, नव पदस्थ सेजेस प्राचार्य संजय जैन का हुआ अभिनंदन शिक्षा जगत की गौरवशाली एवं प्राचीनतम शिक्षण संस्था शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांपा (सेजेस) से जुड़ी प्रेरक शैक्षणिक परंपराओं को सहेजते हुए, विद्यालय परिवार द्वारा एक भावपूर्ण एवं गरिमामय विदाई एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन जांजगीर मुख्य मार्ग पर स्थित मशाल ढाबा में किया गया। यह आयोजन वर्ष 2008 से सेजेस में वरिष्ठ व्याख्याता के रूप में सेवाएँ दे रहे रमाकांत साव के प्राचार्य बसंतपुर के रूप में पदस्थ होने, संजय जैन के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट … - [भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 22 को जांजगीर में](https://chauthastambha.com/2025/12/13/bharatiya-janata-party-national-president-jagat-prakash-nadda-in-janjgir-on-22nd/): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगतप्रकाश नड्डा आगामी 22 दिसंबर को जांजगीर जिले के दौरे पर रहेंगे। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के सफलतापूर्वक दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जांजगीर स्थित पुलिस ग्राउंड, हेलीपेड खोखरा में एक भव्य जनसभा का आयोजन किया जा रहा है, जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा हजारों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं व आमजनों को संबोधित करेंगे। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। शनिवार को खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण चंदेल, जिला भाजपा अध्यक्ष अंबेश जांगड़े, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, समीर शुक्ला, कोषाध्यक्ष … - [नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के जन्मदिवस पर कंबल वितरण किया गया](https://chauthastambha.com/2025/12/13/blankets-were-distributed-on-the-birthday-of-leader-of-opposition-dr-charandas-mahant/): चांपा छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री के 13 दिसंबर को जन्म दिवस के अवसर पर उनके मंशानुरूप जिसमें उन्होंने अपील की थी कि मेरे पारिवारिक एवं मित्रों के अचानक देवलोक गमन हो जाने से मन उदास है मुझसे मिलकर शुभकामनाएं देने के बजाय जरूरतमंदों को मदद कर दी जाए या एक पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण करने की कोशिश करें और वहीं से सभी के खुशी के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें। उनके इसी भावना के अनुरूप शहर के कांग्रेसी नेताओं ने बिसाहू दास महंत शासकीय चिकित्सालय में मरीजों एवं उनके परिजनों को … - [मध्यान्ह भोजन करने के बाद दर्जन भर बच्चे हुए फूड पॉइजनिंग के शिकार, देखिए कहां का है पूरा मामला](https://chauthastambha.com/2025/12/13/dozens-of-children-become-victims-of-food-poisoning-after-having-mid-day-meal-see-where-the-whole-matter-is-from/): जांजगीर-चांपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। नवागढ़ विकासखंड के मिडिल स्कूल चौराभांठा में आज मध्यान्ह भोजन के दौरान खीर-पूड़ी खाने के बाद दर्जन भर से अधिक बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। भोजन करने के कुछ ही देर बाद बच्चों को तेज पेट दर्द, उल्टी और घबराहट की शिकायत होने लगी, जिससे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति की गंभीरता से देखते हुए स्कूल के शिक्षकों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी और सभी प्रभावित बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा उपचार जारी है। फिलहाल बच्चों … - [जांजगीर-चांपा पुलिस का वार्षिक फायरिंग अभ्यास शुरू, जवानों की क्षमता सुदृढ़ करने पर जोर](https://chauthastambha.com/2025/12/13/janjgir-champa-polices-annual-firing-exercise-begins-emphasis-on-strengthening-the-capability-of-soldiers/): जांजगीर-चांपा। पुलिस बल की कार्यकुशलता, निशानेबाजी क्षमता और हथियार संचालन कौशल को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस जवानों का वार्षिक फायरिंग अभ्यास शुरू किया गया है। यह अभ्यास पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में बलौदा क्षेत्रांतर्गत जर्वे स्थित फायरिंग रेंज में दिनांक 12 दिसंबर 2025 से आयोजित किया जा रहा है। फायरिंग अभ्यास के दौरान जिले के पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को विभिन्न आधुनिक हथियारों के सुरक्षित और प्रभावी उपयोग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में सुरक्षा मानकों का विशेष रूप से पालन किया जा रहा है, ताकि अभ्यास … - [किसानों की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी ने बोल हल्ला](https://chauthastambha.com/2025/12/12/aam-aadmi-party-made-noise-about-whose-problem/): जांजगीर चांपा। आम आदमी पार्टी ने आज कचहरी चौक जांजगीर में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। वहीं शहर में रैली निकालकर विभिन्न मांगों का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। आम आदमी पार्टी का कहना है कि छत्तीसगढ़ में गिरदावरी में किसानों का त्रूटिवश रकबा कम कर दिया गया है तो वहीं धान बेचने के लिए किसानों का टोकन समय पर नहीं कट रहा है। इसके चलते धान खरीदी केंद्रों में किसानों की लंबी लाइन लग रही है। कुछ जगह किसानों का जितना कर्ज है, सिर्फ उतना ही धान लिया जा रहा है। इसके अलावा प्रतिदिन धान खरीदी … - [जर्वे गांव में कोठार में मनमाने ढंग से संचालित हो रहा बीआर पब्लिक स्कूल](https://chauthastambha.com/2025/12/12/br-public-school-is-running-arbitrarily-in-the-warehouse-in-jarve-village/): 0 अग्निशमन यंत्र, पेयजल, खेल मैदान, पुस्तकालय, शौचालय तक उपलब्ध नहीं 0 शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को जानकारी होने के बावजूद कार्यवाही नहीं जांजगीर-चांपा। जिला मुख्यालय जांजगीर के समीपस्थ ग्राम जर्वे (ब) में शासन के नियम-कायदों को ताक पर रखकर मनमाने ढंग से कोठार में बीआर पब्लिक स्कूल का संचालन किया जा रहा है, जहां कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों को प्रवेश देकर अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कराने का दावा किया जा रहा है परंतु, जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रहा है। यहां न तो व्यवस्थित भवन है और न ही प्रशिक्षित स्टॉफ हैं। कोठार … - [धान जब्ती की कार्रवाई पर उठने लगा सवाल, खाद्य, राजस्व और मंडी की संयुक्त टीम की कार्रवाई पर मंडी अधिनियम का उल्लंघन करने का आरोप](https://chauthastambha.com/2025/12/12/questions-are-being-raised-on-the-action-of-confiscation-of-paddy-the-action-of-the-joint-team-of-food-revenue-and-mandi-is-accused-of-violating-the-mandi-act/): जांजगीर चांपा। जिले में धान खरीदी का सीजन शुरू होते ही प्रशासनिक सक्रियता भी तेज हो गई है। कलेक्टर के मार्गदर्शन में खाद्य, राजस्व और मंडी विभाग की संयुक्त टीम अवैध भंडारण और परिवहन के नाम पर छापामार कार्रवाई कर रही है। लेकिन इन कार्रवाइयों के कानूनी पहलूओ पर अब सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि जिस मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है, उसी अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों के उल्लंघन का आरोप प्रशासन पर लग रहा है। मंडी अधिनियम के अनुसार, किसी भी स्थल अथवा वाहन के कृषि उपज को जब्त करने के  बाद संबंधित व्यक्ति … - [किसान स्कूल में राज्य स्तरीय भाजी महोत्सव आयोजित, भाजी दीदियों का हुआ सम्मान, कलेक्टर, एसपी और जनप्रतिनिधि हुए शामिल](https://chauthastambha.com/2025/12/11/state-level-bhaji-mahotsav-organized-in-kisan-school-bhaji-didis-were-honoured/): जांजगीर-चांपा. बहेराडीह स्थित वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल में राज्य स्तरीय भाजी महोत्सव आयोजित किया गया. छ्ग में भाजी की बड़ी पहचान है और इसे संजोने का कार्य किसान स्कूल बहेराडीह ने किया है. भाजी महोत्सव के दौरान भाजी प्रतियोगिता भी हुई और 10 महिलाओं को भाजी दीदी के रूप में सम्मान भी किया गया. भाजी महोत्सव के दौरान 60 से ज्यादा तरह की भाजियों की जीवंत प्रदर्शनी लगी और इसे लेकर महिलाओं में गजब का उत्साह रहा. किसान स्कूल में द्वितीय बरस आयोजित इस भाजी महोत्सव में ओड़िसा, झारखंड के साथ ही छग के कई जिलों के किसानों … - [जांजगीर-चांपा से बड़ी दुखद खबर, हनुमान धारा के पास लापता तीन मासूमों की मिली लाश](https://chauthastambha.com/2025/12/11/big-sad-news-from-janjgir-champa-dead-bodies-of-three-missing-innocent-people-found-near-hanuman-dhara/): जांजगीर-चांपा जिले के हनुमान धारा क्षेत्र में 26 घंटे से लापता तीन बच्चों की तलाश आखिर दर्दनाक अंत के साथ खत्म हुई। गुरुवार देर शाम हसदेव नदी में सर्चिंग के दौरान तीनों बच्चों के शव बरामद कर लिए गए। मृत बच्चों की पहचान—नेल्सन एक्का, रूद्र और युवराज—के रूप में की गई है, जो मनका पब्लिक स्कूल के छात्र थे। बुधवार सुबह तीनों बच्चे घर से साइकिल पर नहाने के लिए हनुमान धारा गए थे। शाम तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। घाट के पास बच्चों की साइकिल, कपड़े और चप्पल मिलने के बाद आशंका … - [चांपा में घर में घुसकर महिला की हत्या का प्रयास! 3 आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी सफलता](https://chauthastambha.com/2025/12/11/attempt-to-murder-a-woman-by-entering-her-house-in-champa-3-accused-arrested-within-a-few-hours-big-success-for-police/): घर में घुसकर महिला की हत्या का प्रयास और लूटपाट करने वाले एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को चांपा पुलिस ने चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला के मंगलसूत्र और टॉप्स लूटकर फरार हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है। घटना 10 दिसंबर की शाम शंकर नगर की है, जहां महिला कमरे में तैयार हो रही थी। तभी तीनों आरोपी अंदर घुसे और धारदार हथियार से हमला कर गला दबाकर आभूषण छीनकर भाग गए। पीड़िता के बेटे प्रकाश देवांगन ने थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई। एसपी विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर थाना … - [चलते हार्वेटर में अचानक लगी भीषण आग, हार्वेटर आग से जलकर हुआ खाक](https://chauthastambha.com/2025/12/11/a-massive-fire-broke-out-in-a-moving-tractor-the-tractor-was-burnt-to-ashes/): सपिया गांव में मंगलवार को धान कटाई के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब चलते-चलते एक हार्वेस्टर मशीन में अचानक भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार, फगुरम चौकी क्षेत्र के अंतर्गत धान की फसल कटाई के समय हार्वेस्टर से अचानक धुआँ निकलना शुरू हुआ और कुछ ही क्षण में तेज लपटों ने पूरी मशीन को अपनी गिरफ्त में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि ड्राइवर को जान बचाने के लिए हार्वेस्टर से कूदकर बाहर आना पड़ा। उसकी तत्परता और सुझबूझ से एक बड़ी जनहानि टल गई। ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पानी तथा मिट्टी … - [हनुमान धारा में बड़ा हादसा! 3 बच्चे लापता, साइकिल, कपड़े और चप्पल नदी किनारे मिले, SDRF रेस्क्यू जारी](https://chauthastambha.com/2025/12/11/major-accident-in-hanuman-dhara-3-children-missing/): जांजगीर-चांपा से बड़ी खबर सामने आई है। चांपा के हनुमान धारा के त्रिदेव घाट क्षेत्र से तीन बच्चों के लापता होने की गंभीर घटना सामने आई है। मनका पब्लिक स्कूल के 5वीं, 8वीं और 9वीं में पढ़ने वाले तीन छात्र—रूद्र, युवराज और नेलशन—बुधवार सुबह नहाने के लिए साइकिल से हनुमान धारा पहुंचे थे, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने जब बच्चों की तलाश शुरू की, तो घाट के पास बच्चों की साइकिल, कपड़े और चप्पलें पड़ी मिलीं, जिसके बाद आशंका और बढ़ गई। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही चांपा पुलिस, एसडीआरएफ टीम और … - [विधायक हरबंश ने कोसला में 49 लाख से बनने वाले गौरव पथ निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन](https://chauthastambha.com/2025/12/10/mla-harbansh-performed-bhoomi-pujan-of-gaurav-path-construction-work-to-be-built-at-a-cost-of-rs-49-lakh-in-kosala/): जांजगीर चांपा। पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के माता कौशल्या की पावन भूमि ग्राम कोसला में 49 लाख रुपए की लागत से गौरव पथ सह नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधायक शेषराज हरवंश के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती हरवंश ने कहा कि क्षेत्र विकास की ओर कदम से कदम बढ़ाते हुए प्रगति की ओर अग्रसर हो रही है। ग्राम कोसला का यह मार्ग गांव की बहुप्रतीक्षित आवश्यकता थी, जिसके पूरा होने से आवागमन सुगम होगा तथा ग्रामीणजन को उसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि गांवों की मूलभूत समस्याओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों … - [जांजगीर-चांपा में ट्रेलरों का अवैध डाला बढ़ाने का खेल, हाईवे पर बढ़ा खतरा](https://chauthastambha.com/2025/12/09/janjgir-champa-game-of-illegal-dumping-of-trailers-increases-the-danger-on-the-highway/): जांजगीर-चांपा जिले में मालवाहक ट्रेलरों में अवैध रूप से एक से दो फीट तक डाला बढ़ाने का खतरनाक खेल तेजी से बढ़ता जा रहा है। ओवरलोडिंग की सुविधा के लिए किए जा रहे इस अवैध मॉडिफिकेशन पर परिवहन और यातायात विभाग की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। हाईवे पर दौड़ रहे इन ट्रेलरों को देखकर साफ होता है कि संचालक अधिक माल भरने के लालच में वाहन की मूल संरचना से खुलेआम छेड़छाड़ कर रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार डाला बढ़ाने से वाहन का सेंटर ऑफ ग्रेविटी ऊपर चला जाता है, जिसके कारण तेज मोड़ों पर ट्रेलर पलटने का … - [चांपा सिवनी में सद्भाव पत्रकार सम्मेलन संपन्न, प्रदेशभर से पत्रकार हुए शामिल](https://chauthastambha.com/2025/12/09/sadbhav-press-conference-held-in-champa-seoni-journalists-from-all-over-the-state-participated/): 0 पत्रकारिता को नई दिशा देने सिवनी में हुआ सद्भाव पत्रकार सम्मेलन जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पंचायत सिवनी में आज पत्रकारिता जगत का एक बड़ा और महत्वपूर्ण आयोजन देखने को मिला। छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ द्वारा आयोजित संभागीय पत्रकार सम्मेलन में प्रदेश के कोने-कोने से पत्रकार बड़ी संख्या में शामिल हुए। जांजगीर-चांपा के ग्राम पंचायत सिवनी में छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। प्रदेशभर से आए पत्रकारों ने सम्मेलन में सक्रिय रूप से भाग लेते हुए पत्रकारिता से जुड़े मुद्दों, चुनौतियों और समाधान पर विचार-विमर्श किया। सम्मेलन की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा माता सरस्वती … - [फिर सामने आई पराली जलाने की घटना, खड़ी फसल हो गया तबाह, किसान ने की शिकायत](https://chauthastambha.com/2025/12/09/again-the-incident-of-stubble-burning-came-to-light-the-standing-crop-was-destroyed/): करनौद गांव में पराली जलाने की एक गंभीर घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, गांव के एक खेत में पराली को अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग के हवाले कर दिया गया। आग लगाने वाले आरोपी की पहचान अब तक नहीं हो पाई है, जिसके चलते ग्रामीणों में नाराज़गी और दहशत दोनों का माहौल बना हुआ है। जहां पराली में आग लगाई गई थी, वहां से कुछ ही दूरी पर खड़ी धान की फसल मौजूद थी। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलती हुई धान के खेत तक पहुंच गई और देखते ही देखते पूरी फसल को अपनी चपेट में … - [छग प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ की बैठक में मना जिला सचिव केसी राठौर का जन्मदिन](https://chauthastambha.com/2025/12/09/district-secretary-kc-rathores-birthday-celebrated-in-the-meeting-of-chhattisgarh-progressive-pensioners-welfare-association/): जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ की बैठक 7 दिसंबर 2025 को दोपहर में बिसाहू दास महंत गार्डन जांजगीर के परिसर स्थित बापू की कुटिया में संघ के जिला अध्यक्ष संतोष राठौर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 17 दिसंबर को “पेंशनर डे” के अवसर पर आयोजित प्रांतीय सम्मेलन में रायगढ़ जाने की रूप रेखा तैयार की गई। साथ ही जिला सचिव केसी राठौर का जन्म दिवस भी मनाया गया। बैठक जलपान के बाद संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष आरके थवाईत, प्रांतीय पदाधिकारी कविता तिवारी, सुरेंद्र सिंह राठौर, जिला संरक्षक डीएल कटकवार, विनीत सालोमन, अशोक राठौर … - [भुवनेश्वर विज्ञान केंद्र के लिए रवाना हुए विद्यार्थी, भाजपा नेता इंजीनियर रवि पांडेय ने दिखाई हरी झंडी](https://chauthastambha.com/2025/12/09/students-left-for-bhubaneswar-science-center-bjp-leader-engineer-ravi-pandey-gave-the-green-flag/): जांजगीर-चांपा। शैक्षणिक भ्रमण एक ऐसा अनुभव है जो छात्रों को कक्षा से बाहर निकलकर वास्तविक दुनिया के अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्रदान करता है’’ उक्त बातें हायर सेकेण्डरी स्तर के विद्यार्थियों को राज्य के बाहर क्षेत्रीय विज्ञान केन्द्र भुनेश्वर उड़ीसा रवाना करने पी.एम. सेजेस क्रमांक-1 जांजगीर से हरी झण्डी दिखाते वक्त भाजपा नेता इंजीनियर रवि पाण्डेय ने कही। उन्होने आगे कहा इस तरह की शैक्षणिक यात्रा विद्यार्थियों मे ज्ञानवर्धन, व्यवहारिक अनुभव, सामाजिक कौशल विकास, स्वतंत्रता और आत्म निर्भरता और मूल्य शिक्षा का विकास करना है। इंजीनियर पाण्डेय ने सभी विद्यार्थियों को उत्साहपूर्वक ज्यादा से ज्यादा जानकारी अर्जित करते हुए … - [BREAKING NEWS: कंबल में लिपटा मिला नवजात, निर्दयी मां ने अपने कलेजे के टुकड़े को रेलवे स्टेशन के फूट ओवरब्रिज में छोड़ा](https://chauthastambha.com/2025/12/09/breaking-news-newborn-found-wrapped-in-a-blanket-cruel-mother-left-a-piece-of-her-heart-in-the-foot-overbridge-of-the-railway-station/): मेरा कसूर क्या था मां। मुझे क्यों अपने से जुदा कर दिया। यदि यूं ही लावारिस छोड़ना ही था तो मुझे दुनिया में क्यों लाए। कुछ इस तरह का सवाल नवजात अपनी मां से पूछ रही है, जिसे पैदा होने के बाद लावारिस स्टेशन में छोड़ दिया गया। रेलवे स्टेशन चांपा के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर आज सुबह जो दृश्य सामने आया, उसे देखकर हर किसी का दिल बेचैन हो उठा। व्यस्त ट्रेनों की आवाज़ों, यात्रियों की भीड़ और प्लेटफॉर्म की हलचल के बीच एक कंबल में लिपटा छोटा-सा जीवन चुपचाप पड़ा था—जिसे देखकर किसी को भी यकीन नहीं हो … - [हनुमान धारा की दुर्दशा पर कांग्रेस नेता हुए सख्त, कलेक्टर से की तत्काल कार्रवाई की मांग](https://chauthastambha.com/2025/12/08/congress-leaders-became-strict-on-the-plight-of-hanuman-dhara-and-demanded-immediate-action-from-the-collector/): जांजगीर-चांपा। जिले के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल हनुमान धारा में चल रहे अवैध खनन और बेजा कब्जे को लेकर अब मामला गर्मा गया है। हसदेव नदी किनारे स्थित यह ऐतिहासिक स्थल लंबे समय से अवैध गतिविधियों की चपेट में है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया है। इसी समस्या को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव गिरधारी यादव ने कलेक्टर से मुलाकात कर कड़ा विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में बताया कि हनुमान धारा क्षेत्र में लगातार अवैध मिट्टी खनन, राखड़ पाटना, शासकीय भूमि पर कब्जा और पर्यावरण को नुकसान पहुँचाने वाली गतिविधियाँ … - [अवैध शराब बिक्री पर रोक की मांग को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन](https://chauthastambha.com/2025/12/08/chhattisgarhia-kranti-sena-submitted-memorandum-to-the-collector-demanding-ban-on-illegal-liquor-sale/): जांजगीर–चांपा। जिले में बढ़ती अवैध शराब बिक्री एवं अनधिकृत चखना दुकानों के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने कलेक्टर को आवेदन सौंपते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने कहा कि जांजगीर एवं अकलतरा बीट में पिछले कुछ समय से अवैध शराब कारोबार तेजी से फैल रहा है, जिसकी शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। स्थानीय समाचार पत्रों में भी पिछले दो सप्ताह से इस विषय पर निरंतर खबरें प्रकाशित हो रही हैं, जिनमें स्पष्ट रूप से बताया गया है कि कैसे अवैध कारोबारी आबकारी नियमों को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। इसके बावजूद आबकारी विभाग की … - [डीबी सीपीएल सीजन-5 की तैयारियाँ जोरों पर, 11 दिसंबर से शुरू होगा 18 दिवसीय रोमांच मैच](https://chauthastambha.com/2025/12/08/preparations-for-db-cpl-season-5-in-full-swing-18-day-exciting-match-will-start-from-december-11/): चांपा। मॉर्निंग क्रिकेट परिवार के तत्वावधान में आयोजित चांपा प्रीमियर लीग डीबी सीपीएल के पाँचवें सीजन की तैयारियाँ पूरे जोर-शोर से जारी हैं। आयोजन को भव्य बनाने मॉर्निंग परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कार्यों से अवकाश लेकर जुट गए हैं। भालेराय मैदान को सँवारने और आकर्षक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।क्रिकेट मॉर्निंग परिवार के द्वारा डीबी सीपीएल सीजन – 5 के प्रायोजक धीरेंद्र वाजपेयी, नगर पालिका द्वारा स्टेडियम सहित बालकनी का रंगरोगन और मैदान में रोलर चलाया जा रहा है।सभी टीम के ऑनर भी भारी मेहनत कर रहे है इस मैच के आकर्षक बनाने के लिए। … - [सक्ती में जमीन गाइडलाइन संशोधन के खिलाफ जमीन कारोबारियों और आम नागरिकों का विरोध तेज](https://chauthastambha.com/2025/12/08/opposition-of-land-traders-and-common-citizens-intensifies-against-land-guideline-amendment-in-sakti/): सक्ती में जमीन रजिस्ट्री गाइडलाइन में किए गए हालिया संशोधन के बाद भी असंतोष कम नहीं हुआ है। शनिवार को जमीन कारोबारियों के साथ कई आम लोगों ने एकजुट होकर उप पंजीयक कार्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए सरकार द्वारा किए गए संशोधन को “लॉलीपॉप” करार दिया और इसे जनता को भ्रमित करने वाला कदम बताया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नए संशोधित दरों में भी जमीन की कीमत अत्यधिक बढ़ा दी गई है, जिससे रजिस्ट्री कराना आम लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। बढ़ी हुई गाइडलाइन दरें न तो जमीन कारोबारियों के … - [स्कूलों के पास गुटखा-तंबाकू बिक्री पर सख्ती की मांग, एसपी से की गई शिकायत](https://chauthastambha.com/2025/12/07/complaint-lodged-with-sp-demanding-strictness-on-sale-of-gutkha-tobacco-near-schools/): जांजगीर-चांपा जिले में स्कूलों के आसपास खुलेआम बिक रहे गुटखा, तंबाकू और मादक पदार्थों को लेकर अब प्रशासनिक सख्ती की तैयारी शुरू हो गई है। विधायक प्रतिनिधि (कृषि विभाग समिति) शुभम सिंह राजपूत ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक को औपचारिक शिकायत पत्र सौंपा है और तत्काल कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पत्र में उल्लेख किया गया है कि जिले के कई शासकीय एवं निजी स्कूलों के आसपास अवैध रूप से गुटखा, बीड़ी, सिगरेट और अन्य नशीले पदार्थ बेचे जा रहे हैं। स्कूल परिसरों के पास लगे ठेलों और छोटी दुकानों के कारण छात्र-छात्राओं … - [महिला थाना में अब पत्नी प्रताड़ित पुरुष पक्ष की भी होगी सुनवाई, दुर्ग एसपी ने शुरू की पहल](https://chauthastambha.com/2025/12/07/now-the-male-side-of-harassing-the-wife-will-also-be-heard-in-the-womens-police-station-durg-sp-started-the-initiative/): अरविन्द तिवारी@दुर्ग। आज महिला थाना जिला दुर्ग के पारिवारिक परामर्श केन्द्र में पुरूष आवेदकों के किसी भी प्रकार की पारिवारिक समस्या से परेशान है उनके लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा परिवार को बचाने के उद्देश्य से पुरूष काउंसलरों की नियुक्ति की गई है। चूकि पुरूष आवेदकों का कहना है कि महिला परामर्श केन्द्र में महिलाओं की ही सुनवाई होती है , पुरूष की कोई बात की सुनवाई नहीं होती। जिसको दृष्टिगत रखते हुये पुरूष आवेदकों की समस्याओं के समाधान हेतु कानूनी एवं विधिक सलाह के लिए आज इसका शुभारंभ किया गया।‌ इसमें काउंसलर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सेवानिवृत्त) अशोक जोशी … - [अंतरजिला चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार, सोना-चांदी बरामद](https://chauthastambha.com/2025/12/07/interdistrict-thief-gang-busted-three-accused-arrested/): जांजगीर-चांपा जिले के थाना चांपा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में अंतरजिला सक्रिय चोर गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने चोरी के एक मामले में दो चोर और चोरी का माल खरीदने वाले सोनार सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए, साथ ही सोना गलाने के उपकरण भी जब्त किए गए हैं। मामले की शुरुआत 8 नवंबर 2025 को हुई, जब सिवनी चांपा के आनंद विहार कॉलोनी निवासी धनीराम देवांगन ने थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि पारिवारिक कार्यक्रम से लौटने … - [अवैध धान के भंडारण पर कार्रवाई, 131.60 क्विंटल अवैध धान जब्त](https://chauthastambha.com/2025/12/07/action-on-storage-of-illegal-paddy-131-60-quintals-of-illegal-paddy-seized/): जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के कड़े निर्देश के पालन में राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा जिले में अवैध धान के भंडारण एवं परिवहन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। बाहरी क्षेत्रों से अवैध धान प्रवेश को रोकने हेतु चेक पोस्ट स्थापित कर सतत निगरानी रखी जा रही है। कलेक्टर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अवैध धान के भंडारण या परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों पर कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इसी क्रम में राजस्व एवं मंडी विभाग की टीम ने अकलतरा एवं पामगढ़ तहसील के विभिन्न ग्रामों में छापेमारी कर बड़ी … - [आयुष्मान योजना में बड़ा घोटाला! निजी अस्पताल पर गिरी गाज, एक साल के लिए पंजीयन रद्द](https://chauthastambha.com/2025/12/07/big-scam-in-ayushman-scheme-falls-on-private-hospital-registration-canceled-for-one-year/): धमतरी जिले  में आयुष्मान योजना के दुरुपयोग का एक बड़ा मामला सामने आया है…सिद्धि विनायक न्यू बोर्न एंड चाइल्ड हॉस्पिटल में गंभीर अनियमितताएं पकड़े जाने के बाद…शासन ने अस्पताल का पंजीयन पूरे एक वर्ष के लिए निरस्त कर दिया है….राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की NAFU टीम ने जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर किए……मरीजों से अवैध वसूली, फर्जी भर्ती, गंदगी और स्टेरिलिटी की कमी, ओवरबेडिंग, फर्जी टायफाइड दिखाकर पैकेज क्लेम…एक्सपायर फायर NOC और बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट की धज्जियाँ उड़ाई गईं…अस्पताल द्वारा दिया गया स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाया गया, जिसके बाद शासन ने सख्त कदम उठाते हुए पंजीयन निरस्त करने का आदेश … - [किसान स्कूल में राज्य स्तरीय भाजी महोत्सव 10 दिसम्बर को, महोत्सव में कलेक्टर, एसपी सीईओ समेत जनप्रतिनिधि होंगे शामिल](https://chauthastambha.com/2025/12/07/state-level-vegetable-festival-in-kisan-school-collector/): कृषि विज्ञान केंद्र भारत सरकार के प्राकृतिक क़ृषि गोद ग्राम बहेराडीह में स्थित देश के पहले किसान स्कूल में द्वितीय वर्ष 10 दिसंबर बुधवार को दोपहर 2 बजे राज्य स्तरीय भाजी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इस आयोजन को लेकर प्रदेश की महिलाओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल है. महोत्सव में जिले के कलेक्टर जन्मेजय महोबे समेत पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय, जिला पंचायत की अध्यक्ष इंजी. सत्यलता मिरी, सक्ती जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी चंद्रा, छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग की सदस्य श्रीमती ज्योति कश्यप, पामगढ की पूर्व विधायक श्रीमती इंदु बंजारे, जिला पंचायत के सीईओ गोकुल … - [रासेयो ईकाई ने विश्व स्वयंसेवक दिवस पर स्वयंसेवकों का किया सम्मान](https://chauthastambha.com/2025/12/07/raseo-unit-honored-volunteers-on-world-volunteer-day-2/): 0 स्वयंसेवको को मेडल एवं सम्मान पत्र भेट कर किया गया सम्मानित, स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर सेवा का दिया संदेश चांपा/सुखरीकला। राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई शास उच्च माध्यमिक विद्यालय सुखरीकला ने 5 दिसम्बर विश्व स्वयंसेवक दिवस के अवसर पर सात दिवसीय विशेष शिविर कार्यक्रम सम्पन्न कर विद्यालय लौटने पर स्वयंसेवको का सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। संस्था प्रमुख प्राचार्य बीएल चौधरी तथा रासेयो कार्यक्रम अधिकारी आरके राठौर व सहायक कार्यक्रम अधिकारी के द्वारा सभी स्वयंसेवको को मेडल पहनाकर तथा सम्मान पत्र भेट कर सम्मानित किया गया। सम्मान की इस कड़ी मे कार्यक्रम अधिकारी आरके राठौर तथा सहायक कार्यक्रम … - [रासेयो ईकाई ने विश्व स्वयंसेवक दिवस पर स्वयंसेवकों का किया सम्मान](https://chauthastambha.com/2025/12/07/raseo-unit-honored-volunteers-on-world-volunteer-day/): 0 स्वयंसेवको को मेडल एवं सम्मान पत्र भेट कर किया गया सम्मानित, स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर सेवा का दिया संदेश चांपा/सुखरीकला। राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई शास उच्च माध्यमिक विद्यालय सुखरीकला ने 5 दिसम्बर विश्व स्वयंसेवक दिवस के अवसर पर सात दिवसीय विशेष शिविर कार्यक्रम सम्पन्न कर विद्यालय लौटने पर स्वयंसेवको का सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। संस्था प्रमुख प्राचार्य बीएल चौधरी तथा रासेयो कार्यक्रम अधिकारी आरके राठौर व सहायक कार्यक्रम अधिकारी के द्वारा सभी स्वयंसेवको को मेडल पहनाकर तथा सम्मान पत्र भेट कर सम्मानित किया गया। सम्मान की इस कड़ी मे कार्यक्रम अधिकारी आरके राठौर तथा सहायक कार्यक्रम … - [मुकुंद टॉकीज के बाहर 4 युवतियों में हुई जमकर मारपीट, लोग बीच बचाव के बजाय बनाते रहे वीडियो](https://chauthastambha.com/2025/12/07/there-was-a-fierce-fight-between-4-girls-outside-mukund-talkies-people-kept-making-videos-instead-of-saving-themselves/): चांपा के मुकुंद टॉकीज के बाहर शुक्रवार शाम एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब दो युवतियों के बीच अचानक जोरदार मारपीट शुरू हो गई। सिनेमा देखने पहुंचे लोगों के बीच विवाद कुछ ही सेकेंड में गंभीर रूप ले बैठा और दोनों युवतियां एक-दूसरे पर थप्पड़, मुक्कों और बाल खींचकर हमला करने लगीं। मौके पर मौजूद लोग हैरान जरूर हुए, लेकिन किसी ने बीच-बचाव करने की पहल नहीं की। अधिकांश लोग मोबाइल निकालकर वीडियो बनाते रहे और तमाशबीन बने रहे। सूत्रों के अनुसार, दोनों युवतियां पहले से एक-दूसरे को जानती थीं और मुलाकात के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी … - [समृद्ध भारत एवं समाज परिवर्तन के लिए मातृत्वशक्ति के सामर्थ्य, नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को समर्पित सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम](https://chauthastambha.com/2025/12/07/saptshakti-is-dedicated-to-the-power-of-motherhood-for-prosperous-india-and-social-change-and-her-contribution-in-nation-building/): विद्याभारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में समृद्ध भारत एवं समाज परिवर्तन हेतु मातृत्वशक्ति के सामर्थ्य, नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को समर्पित सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय चांपा हटरी में दिनांक 03 दिसम्बर 2025, दिन बुधवार को आयोजित हुआ। इस संगम में 220 मातृशक्ति की सहभागिता , 13 समाज प्रमुख, 5 कीर्तन मंडली , 4 संस्कार केंद्र की विशेष उपस्थिति रही| कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती नेहा अविनाश अग्रवाल छ.ग प्रदेश पर्यावरण प्रकल्प प्रमुख, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, मुख्य अतिथि श्रीमती लक्ष्मीप्रियम स्वर्णकार होम्योपैथिक चिकित्सक, प्रयास सेवा संस्थान सदस्य चांपा , मुख्य … - [चांपा में अवैध होर्डिंग्स की भरमार, नपा की लापरवाही से हो रहा राजस्व का नुकसान, दुर्घटना की बनी आशंका](https://chauthastambha.com/2025/12/06/abundance-of-illegal-hoardings-in-champa-loss-of-revenue-due-to-negligence-of-municipal-corporation/): स्थिति इतनी गंभीर है कि बिजली के खंभों तक पर फ्लेक्सी लगा दिए गए हैं। राजनीतिक दलों, निजी कंपनियों और आयोजनकर्ताओं द्वारा बिना अनुमति लगाए जा रहे विज्ञापन नियमों का खुला उल्लंघन हैं। तेज हवाओं या बारिश में कई फ्लेक्सी गिरते भी देखे गए हैं, जिससे राहगीरों के लिए खतरा बढ़ गया है। इसके बावजूद नगरपालिका की ओर से नियमित कार्रवाई देखने को नहीं मिल रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगरपालिका प्रशासन इस समस्या पर उदासीन बना हुआ है। अवैध विज्ञापन हटाने या जुर्माना लगाने की कार्रवाई शिकायत आने पर ही की जाती है, जबकि हजारों अवैध … - [सुकली चौक में भीषण हादसे के शिकार हुए पांच लोगों से जागा प्रशासन, AIG ने दुर्घटना स्थल का किया निरीक्षण](https://chauthastambha.com/2025/12/05/administration-woke-up-from-the-five-victims-of-the-horrific-accident-in-sukli-chowk-and-inspected-the-accident-site/): जांजगीर थाना क्षेत्र के हाइवे रोड स्थित सुकली चौक में हाल ही में हुई भीषण सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए आज अंतर्विभागीय लीड एजेंसी रायपुर AIG ट्रैफिक PHQ के श्री संजय शर्मा ने मौके का निरीक्षण किया। बता दें कि 25 नवंबर 2025 की रात एक ट्रक और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी, जिसके बाद यह क्षेत्र विशेष निगरानी में है। आज निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार, SDM सुब्रत प्रधान, RTO गौरव साहू, SDO PWD दलगंजन साय, NH सब-इंजीनियर विजय साहू, थाना प्रभारी मणिकांत पाण्डेय, निरीक्षक लालन पटेल … - [धरती माँ की गोद है मिट्टी, इसे बचाकर रखना हम सबकी जिम्मेदारी: कोसरिया](https://chauthastambha.com/2025/12/05/soil-is-the-lap-of-mother-earth-it-is-our-responsibility-to-protect-it-kosaria/): 0 विश्व मृदा दिवस पर जिले के बिहान की क़ृषि सखी और पशु सखी दीदियों को दिलाई शपथ। मिट्टी केवल धूल या जमीन नहीं, बल्कि जीवन का आधार है। दुनिया का 95 प्रतिशत भोजन मिट्टी से ही आती है। चूंकि मिट्टी को धरती माँ की गोद मानी जाती है। इसे बचाकर रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। उक्त बातें एसबीआई आरसेटी सक्ति के नन्दौरखुर्द रीपा गौठान में जिला प्रशासन व एलडीएम मनोज कुमार वर्मा के मार्गदर्शन पर आयोजित 13 दिवसीय क़ृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल बिहान की क़ृषि सखी व पशु सखी दीदियों को विश्व मृदा दिवस के अवसर पर … - [रंगारंग कार्यक्रम के साथ रासेयो का सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन](https://chauthastambha.com/2025/12/05/raseos-seven-day-special-camp-ends-with-colorful-program/): 0 प्राथमिक शाला परिसर मे पक्का चबुतरा निर्माण कर छोड़ी अपनी छाप 0 तालाब पचरी घाट, मंदिर परिसर, हैण्डपम्प परिसर साफ कर दिया स्वच्छता का संदेश चांपा/ सुखरीकला। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सुखरीकला का विशेष सात दिवसीय शिविर ग्राम सिधरामपुर मे आयोजित कार्यक्रम का समापन ग्राम सरपंच श्रीमति कविता मरावी तथा 80 वर्षीय वयोवृद्ध सुवासिन बाई मन्नेवार, एवं दुलौरिन बाई मन्नेवार के मुख्य आतिथ्य तथा विशिष्ट अतिथि टेम लाल चौहान अध्यक्ष शिक्षा समिति सुखरीकला ,संतोष सोनंत उपसरपंच सुखरीकला, तिरथराम तांब्रे, घासीराम तांब्रे,बलराम मरावी सरपंच प्रतिनिधि, आरके चंद्रा प्रधान पाठक सिधरामपुर, सेवानिवृत्त प्रधान पाठक एलएन मन्नेवार तथा संस्था प्रमुख प्राचार्य बीएल … - [किसानों की समस्याओं को लेकर पामगढ़ विधायक हरबंश ने कलेक्टर को लिखा पत्र](https://chauthastambha.com/2025/12/05/pamgarh-mla-harbansh-wrote-a-letter-to-the-collector-regarding-the-problems-of-farmers/): जांजगीर चांपा। पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरवंश ने धान खरीदी केन्द्रो में धान बेचने में किसानों को फसल रकबा एवं फसल एंट्री में गिरदावरी और डिजिटल क्राप सर्वे (डीजीएस) के समायोजन में तकनीकी त्रुटि सुधार के लिए कलेक्टर को पत्र लिखकर किसानों को आ रही समस्याओं का त्वरित निराकरण करने की मांग की है। पामगढ़ विधायक श्रीमती हरवंश ने कलेक्टर को लिखे पत्र कहा है कि वर्तमान में धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी का कार्य प्रारंभ हो चुका है,परंतु अधिकांश किसानों को धान बेचने में कई प्रकार की दिक्कतें आ रही है। जिससे कृषक वर्ग परेशान हो रहे हैउन्होंने … - [भारतमाला भूमि मुआवजा घोटाला, राज्यव्यापी संगठित भ्रष्टाचार CBI जांच की मांग अनिश्चित कालीन धरना](https://chauthastambha.com/2025/12/05/bharatmala-land-compensation-scam-statewide-organized-corruption-indefinite-strike-demanding-cbi-probe/): धमतरी। भारतीय जनाधिकार पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश महासचिव संगठन विन्धेश सिंह राठौर ने प्रेस को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि छत्तीसगढ़ में भारत सरकार की भारतमाला परियोजना (रायपुर–विशाखापट्टनम कॉरिडोर / NH-130CD) के भूमि अधिग्रहण और मुआवजा वितरण में संगठित फर्जीवाड़ा, दलाल–अधिकारी गठजोड़ धमतरी सहित कई जिलों में करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार घोटाला किया गया है रायपुर, धमतरी, दुर्ग, महासमुंद, गरियाबंद, कांकेर, कोंडागांव, बस्तर जांजगीर चांपा सहित 11 जिलों में फैला है। फिर भी EOW की जांच केवल रायपुर-अभनपुर तक सीमित रखी गई और प्रभावशाली आरोपियों को खुला संरक्षण मिला।इसी चयनात्मक, पक्षपातपूर्ण और अपारदर्शी जांच के विरोध मेंभारतीय जनाधिकार पार्टी (छत्तीसगढ़) द्वारा … - [PM  आवास में भ्रष्टाचार, नाराज ग्रामीणों ने बोला हल्ला, जनपद सीईओ से की FIR की मांग](https://chauthastambha.com/2025/12/04/pm-corruption-in-housing-angry-villagers-raised-noise-and-demanded-fir-from-district-ceo/): जनपद पंचायत मालखरौदा अंतर्गत ग्राम पंचायत सपिया में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के कार्यान्वयन में गंभीर अनियमितताओं और फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि योजना के अन्तर्गत जारी किए जाने वाले फर्जी सहमति पत्र, मजदूरी राशि तथा लाभार्थियों की सूची में बड़े पैमाने पर हेराफेरी की गई है। शिकायत के अनुसार ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक द्वारा कई पात्र हितग्राहियों के नाम बिना जानकारी के हटाकर अपात्र व्यक्तियों को लाभ दे दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के 39 हितग्राहियों की राशि पर अधिकारियों ने नियंत्रण कर उन्हें आवास … - [मृदा को बनने में सैकड़ो वर्ष का समय लगता है: मृदा वैज्ञानिक डॉ. केडी महंत, विश्व मृदा दिवस पर विशेष](https://chauthastambha.com/2025/12/04/it-takes-hundreds-of-years-for-soil-to-form-soil-scientist-dr-kd-mahant-special-on-world-soil-day/): जांजगीर चांपा। विश्व मृदा दिवस (World Soil Day) मृदा के महत्व, संरक्षण और सतत उपयोग के प्रति वैश्विक जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय दिवस है। हर वर्ष 5 दिसंबर को विश्व मृदा दिवस मनाया जाता है। विश्व मृदा दिवस मनाने का विचार अंतर्राष्ट्रीय मृदा विज्ञान संघ (IUSS) द्वारा 2002 में प्रस्तावित किया गया। क़ृषि विज्ञानं केंद्र के मृदा वैज्ञानिक व प्रमुख डॉ के डी महंत ने बताया कि 2013 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 5 दिसंबर को आधिकारिक रूप से ‘विश्व मृदा दिवस’ घोषित किया। मृदा दिवस के उद्देश्य के बारे में उन्होंने बताया कि मृदा (Soil) … - [प्रदेशाध्यक्ष संजय सिंह ठाकुर का जांजगीर-चांपा प्रवास, नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दी बधाई](https://chauthastambha.com/2025/12/04/state-president-sanjay-singh-thakurs-visit-to-janjgir-champa-congratulated-the-newly-elected-officials/): 0 जिलाध्यक्ष डॉ. रविन्द्र द्विवेदी व जिला सचिव लक्ष्मीनारायण तिवारी से भेंट कर व्यक्त की संगठन को सुदृढ़ बनाने की मंशा छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष उर्जावान, निर्भीक, सक्षम, दबंग, मिलनसार एवं मददगार परम सम्माननीय श्री संजय सिंह ठाकुर जी आज बिलासपुर के अल्प प्रवास के दौरान जांजगीर-चांपा इकाई के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देने पहुंचे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जिला जांजगीर-चांपा इकाई के नव निर्वाचित पदाधिकारीगणों ने प्रांत से पधारे प्रदेशाध्यक्ष का पुष्पगुच्छ एवं मालार्चन कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। अत्यंत उल्लेखनीय है कि प्रदेशाध्यक्ष श्री संजय सिंह ठाकुर जी स्वयं प्रबल एवं दृढ़ इच्छा … - [रासेयो शिविर मे जिला संगठक श्री तिवारी ने किया औचक निरीक्षण](https://chauthastambha.com/2025/12/04/district-organizer-mr-tiwari-did-a-surprise-inspection-at-the-raseo-camp/): चांपा/सुखरीकला। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुखरीकला का विशेष सात दिवसीय शिविर ग्राम सिधरामपुर के प्राथमिक विद्यालय परिसर मे आहुत की गई ।जिसमे शिविर के पंचम दिवस पर संध्याकालीन समय पर राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक वाय के तिवारी के द्वारा शिविर का आकस्मिक निरीक्षण करते हुए शिवरार्थी स्वयंसेवको को शिविर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए। शिविर के बौद्धिक गोष्ठी पर चर्चा किये साथ ही साथ शिविर के आवास व्यस्था, भोजन, बिजली -पानी सहित स्थायी परियोजना कार्य के तहत वृक्षारोपण, पचरी सफाई अभियान, चबुतरा निर्माण एवं स्वास्थ्य परीक्षण पर चर्चा किये। तथा विश्व एड्स दिवस के अवसर पर सभी … - [साल के खून पसीने की कमाई हो गई चोरी, बुजुर्ग किसान की दर्दभरी कहानी](https://chauthastambha.com/2025/12/04/painful-story-of-an-elderly-farmer-whose-hard-earned-money-was-stolen/): सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम पंचायत परसाडीह से किसान देव प्रसाद जांगड़े के घर धान चोरी का बेहद दुखद मामला सामने आया है। बीती रात अज्ञात चोरों ने उनके आंगन से 22 कट्ठा धान चोरी कर लिया। सुबह जब देव प्रसाद अपने आंगन पहुँचे, तो उन्हें सिर्फ खाली बोरियां और बिखरे तिनके मिले। यह धान उनके पूरे वर्ष की मेहनत, घर खर्च, बच्चों की पढ़ाई और आने वाले रबी सीजन की तैयारी का आधार था। घटना के बाद देव प्रसाद जांगड़े सदमे में हैं, उनकी आँखों में दर्द और बेबसी साफ दिखाई दे रही है। गांव के लोगों में भी आक्रोश … - [नदी किनारे लगा था जुए का फड़, पुलिस ने दबिश देकर 3 जुआरियों को धरदबोचा, जब्त किए कैश](https://chauthastambha.com/2025/12/04/gambling-was-rampant-on-the-river-bank-police-raided-arrested-3-gamblers-and-seized-cash/): शिवरीनारायण में नदी किनारे जुआ खेल रहे तीन जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ने में पुलिस ने सफलता पाई है। छापामारी के दौरान जुआरियों के कब्जे से ₹14 हजार 900 नगद और 52 पत्ती ताश बरामद की गई। सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2) जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पकड़े गए जुआरियों में प्यारेलाल कुंभकार, मनोज केवट और  राजेश्वर केवट शामिल हैं। सभी जुआरी शिवरीनारायण क्षेत्र से है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में जुआ गतिविधियों पर अंकुश लगाने की उम्मीद बढ़ी है। - [प्रोफेसर का किडनैप कर बनाया न्यूड वीडियो, फिर मांगे 25 लाख फिरौती](https://chauthastambha.com/2025/12/03/professor-kidnapped-and-made-nude-video-then-demanded-25-lakh-ransom/): अपहरण और फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। 28 नवंबर 2025 को कुछ लोगों द्वारा खरौद बुलाकर प्रोफेसर प्रोफेसर रामकुमार सिंह कंवर का अपहरण किया गया था। आरोपियों ने उनसे 25 लाख रुपये की मांग की, मारपीट की और दबाव बनाने के लिए उनका न्यूड वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। पीड़ित से 14 लाख रुपये की निकासी भी करा ली गई थी, जिसे प्रोफेसर की सूझबूझ से वापस बैंक में जमा करा दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन पर थाना शिवरीनारायण की … - [सिवनी में लगे जुए के फड़ पर दबिश देकर दर्जनभर जुआरियों को धरदबोचा](https://chauthastambha.com/2025/12/03/dozens-of-gamblers-arrested-in-raid-on-gambling-den-in-seoni/): चांपा पुलिस ने मंगलवार को सार्वजनिक स्थान पर संचालित हो रहे जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सिवनी क्षेत्र में छापेमारी कर 12 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई पुलिस मुख्यालय से मिले कड़े निर्देशों के बाद की गई, जिसके तहत टीम तत्काल मौके पर रवाना हुई। पुलिस टीम को देखते ही जुआरी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन चारों ओर से घेराबंदी कर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। जुआरियों के कब्जे से ₹6000 नगद और 52 पत्तियों का ताश सेट बरामद किया गया है। गिरफ्तार जुआरियों … - [ब्रेकिंग न्यूज़: RPF जवानों के बीच गोलीबारी—प्रधान आरक्षक की मौत, आरोपी को घेरकर पकड़ा गया](https://chauthastambha.com/2025/12/03/breaking-news-firing-between-rpf-soldiers-head-constable-died-accused-was-surrounded-and-caught/): रायगढ़। जिले में बुधवार तड़के रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) पोस्ट के अंदर हुई गोलीबारी की घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ड्यूटी के दौरान एक RPF प्रधान आरक्षक ने अपने साथी पर गोली चला दी, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह करीब 4 बजे RPF पोस्ट के भीतर हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक के.एस. लादेर ने अचानक अपने साथी प्रधान आरक्षक पी.के. मिश्रा पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही मिश्रा जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद मौके पर … - [बीमार हुआ CMHO दफ्तर, कबाड़ हो गई सरकारी गाड़ियां](https://chauthastambha.com/2025/12/02/cmho-office-fell-ill-government-vehicles-became-junk/): जांजगीर-चांपा जिले से एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां इलाज देने वाला विभाग खुद बीमार नज़र आ रहा है! जी हां, बात हो रही है मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जांजगीर की… जिले के हर ब्लॉक और गांव में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाने का जिम्मा इसी विभाग पर है, लेकिन तस्वीर कुछ और ही कहानी कह रही है। यहां एक या दो नहीं, बल्कि एक दर्जन से ज़्यादा सरकारी गाड़ियां खड़ी-खड़ी बीमार पड़ी हैं! इन गाड़ियों की हालत इतनी खराब है कि न तो इन्हें ठीक किया जा रहा है, और न … - [भारत में प्राकृतिक खेती का मॉडल बना किसान स्कूल, शासकीय पूमावि अमरताल के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण](https://chauthastambha.com/2025/12/02/kisan-school-became-a-model-of-natural-farming-in-india-teachers-and-students-of-government-poomavi-amartal-took-an-educational-tour/): शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमरताल के शिक्षकों ने स्कूली बच्चों को भारत के पहले किसान स्कूल बहेराडीह का भ्रमण कराया, जहां घर की छत के ऊपर कई किस्मों की बागवानी, फूल और छत्तीसगढ़ की 36 प्रकार की एक साथ भाजियों से सुसज्जित मॉडल पहली बार देखा और बाड़ी में विभिन्न प्रकार के फलदार, फूलदार, जड़ वाले पौधे और बायोगैस का उत्पादन, जीवामृत का निर्माण, वर्मीवाश इकाई, अजोला इकाई, हाईटेक मिनी डेयरी का अवलोकन किया. स्कूल की प्रधान पाठक श्रीमती अरुणा ब्यास मिरी ने बताया कि प्राकृतिक प्रोटीन युक्त पौधा, जो गायों के लिए सबसे उपयोगी है. भारत का पहला किसान … - [बिर्रा रेलवे फाटक के पास प्राचीन हनुमान मंदिर का होगा निर्माण, कल सुबह होगा शिलान्यास,  श्रद्धालुओं में उत्साह](https://chauthastambha.com/2025/12/02/ancient-hanuman-temple-will-be-constructed-near-birra-railway-gate-foundation-stone-will-be-laid-tomorrow-morning-enthusiasm-among-devotees/): चांपा। स्थानीय बिर्रा रेलवे फाटक के समीप स्थित पोकरमल धर्मशाला परिसर में वर्षों पुरानी प्राचीन हनुमान जी की प्रतिमा का मंदिर निर्माण होने जा रहा है। लंबे विराजमान इस चमत्कारी हनुमान प्रतिमा को अब भव्य स्वरूप दिया जाएगा। मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ 3 दिसंबर को सुबह 8 बजे शिलान्यास के साथ किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। यह प्राचीन हनुमान मंदिर दशकों से यहां स्थापित है और अनेक भक्त अपनी मनोकामनाएं लेकर यहां पहुंचते हैं। माना जाता है कि संकटमोचन हनुमान जी के इस स्वरूप ने अनेक श्रद्धालुओं … - [सोनिया व राहुल के खिलाफ हुए FIR के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका प्रधानमंत्री और ईडी का पुतला](https://chauthastambha.com/2025/12/01/congressmen-burn-effigies-of-prime-minister-and-ed-in-protest-against-fir-against-sonia-and-rahul/): केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा विद्वेषवश सत्ता के ताकत का दुरुपयोग करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (E.D) से नेशनल हेराल्ड मामले में प्रमुख विपक्षी दल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षद्वय श्रीमती सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज कराया गया है । जिसके खिलाफ में जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर चांपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रवर्तन निदेशालय (E.D) का जांजगीर के कचहरी चौक में पुतला दहन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता कचहरी चौक में एकत्रित होकर केंद्र सरकार और ईडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए दोनों का पुतला को आग के हवाले किया गया । … - [राजयोग से क्रोध पर नियंत्रण किया जा सकता है: भगवान भाई](https://chauthastambha.com/2025/12/01/anger-can-be-controlled-through-rajyoga-lord-bhai/): क्रोध से कार्यक्षमता नष्ट हो जाती है। क्रोध की अवस्था में विचार बहुत ही तेज गति से चलने लगते हैं जिससे शारीरिक उर्जा व्यर्थ ही नष्ट होने लगती है। क्रोध के बाद थकावट का अनुभव होता है। क्रोधी व्यक्ति का स्वभाव सदा के लिए चिड़चिड़ा हो जाता है। क्रोध से तनाव उत्पन्न होता है जो कि फिर डिप्रेशन में बदल जाता है। राजयोग से क्रोध पर नियंत्रण किया जा सकता है। उक्त उदगार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय माउंट आबू राजस्थान से आये हुए बी के भगवान भाई ने कही| वे स्थानीय ब्रह्माकुमारीज राजयोग सेवाकेंद्र में सकारात्मक चिंतन से क्रोध … - [श्रीलंका में लहराया भारत का तिरंगा, अंतर्राष्ट्रीय मुक़ाबले में हल्क फिटनेस क्लब के सदस्यों ने जीते कई स्वर्ण पदक](https://chauthastambha.com/2025/12/01/indian-tricolor-hoisted-in-sri-lanka-hulk-fitness-club-members-won-many-gold-medals-in-the-international-competition/): हल्क फिटनेस क्लब अब सिर्फ नाम नहीं अपितु चैम्पियंस का ब्रांड बन चुका है एक बार फिर हल्क फिटनेस क्लब के ज़ाबाज़ और दबंग खिलाड़ी शानू रॉय और सूर्यभान कुमार ने नई उपलब्धि हासिल करते हुवे हल्क फिटनेस क्लब का नाम पूरे भारतवर्ष में शीर्ष पटल पर ले आया है खेल जगत के लिए गर्व का क्षण है । वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 में इतिहास रचते हुवे हल्क फिटनेस क्लब के दो खिलाडी शानू राय (ओपन केटेगरी ) और सूर्याभन कुमार (जूनियर केटेगरी ) में 2 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 बरोन्ज जीतकर भारत को कुल 5 मैडल्स दिलाया और … - [हसदेव यात्रा ने जारी किया पूरे वर्ष  का पारिवारिक यात्रा का टाइम टेबल](https://chauthastambha.com/2025/12/01/hasdev-yatra-releases-family-travel-time-table-for-the-whole-year/): 0 आकर्षक ऑफर के साथ  अपनी सुविधानुसार यात्रा चयन करने की आजादी 0 धार्मिक के साथ साथ ऐतिहासिक,पहाड़ी  प्राक्रतिक सौंदर्य स्थलों का  देखने को मिलेगा नज़ारा,यात्रा के प्रति भक्तों में जमकर उत्साह चांपा. हसदेव यात्रा के तत्वाधान में  नये वर्ष की प्रारंभ से देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों का भ्रमण आकर्षक  रियायत दरों व ऑफर के साथ  धार्मिक के साथ साथ ऐतिहासिक,पहाड़ी और  प्राक्रतिक सौंदर्य   के स्थलों का भ्रमण कराया जायेगा।क्षेत्र के श्रद्धालुओं द्वारा  लगातार हसदेव यात्रा की यात्रा से प्रभावित होकर  धार्मिक स्थलों के साथ साथ देश के अन्य प्रमुख रमणिक स्थलों का पारिवारिक वातावरण में भ्रमण की मांग की जाती रही है उन्हीं के मंशानुरूप यात्रा समिति ने … - [रासेयो शिविर सिधरामपुर में परियोजना कार्य सहित स्वच्छता का चला बयार](https://chauthastambha.com/2025/11/30/wind-of-cleanliness-including-project-work-in-raseo-camp-sidhrampur/): चांपा/सुखरीकला। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुखरीकला का विशेष सात दिवसीय शिविर ग्राम सिधरामपुर के प्राथमिक विद्यालय मे संचालित किया जा रहा है। शिविर के चतुर्थ दिवस,रविवार 30 नवम्बर को स्वयंसेवको के द्वारा ग्राम सुखरीकला मे जाकर प्रभात फेरी के साथ स्वच्छता रैली निकालकर नशा मुक्त सामाज के लिये नुक्कड नाटक कर ग्रामीणो को शराब नशा से मुक्त रहने जगह-जगह रैली निकालकर जनजागरूकता किया गया। ग्राम पंचायत सरपंच अंजोर सिंह मरकाम, उपसरपंच संतोष सोनंत, शिक्षा समिति के अध्यक्ष टेम लाल चौहान, माय भारत युवा क्लब अध्यक्ष चेतन साहू सहित नशा मुक्त रैली मे विशेष रूप से अगुवाई करते रैली मे हिस्सा … - [27 साल बाद पहली बार जिले का नेतृत्व चांपा शहर के निवासी राजेश अग्रवाल को मिला, कांग्रेस की रणनीति ने बढ़ाई सियासी हलचल](https://chauthastambha.com/2025/11/30/rajesh-aggarwal-a-resident-of-champa-city/): जांजगीर-चांपा जिले के गठन के 27 साल बाद पहली बार जिले का नेतृत्व चांपा शहर के निवासी और अनुभवी कांग्रेस नेता राजेश अग्रवाल के हाथों में दिया गया है। कांग्रेस द्वारा यह जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद जिले की सियासत में नई हलचल शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि आगामी समय में संभावित परिसीमन (Delimitation) को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने एक सोच-समझी रणनीति के तहत यह बड़ा फैसला लिया है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, पार्टी आने वाले वर्षों में जिले के राजनीतिक समीकरणों को पुनर्गठित करने की योजना पर काम कर रही है। इस रणनीति … - [दलित युवक अविनाश सूर्यवंशी की सामूहिक हत्या का गंभीर आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता विकास शर्मा ने CBI को भेजी शिकायत](https://chauthastambha.com/2025/11/29/serious-allegation-of-gang-murder-of-dalit-youth-avinash-suryavanshi-social-activist-vikas-sharma-sent-complaint-to-cbi/): चांपा। जिले के चर्चित ‘डिकम्पोज्ड बॉडी केस’ में एक बार फिर हलचल मच गई है। सामाजिक कार्यकर्ता विकास शर्मा ने इस मामले में बड़ा कदम उठाते हुए CBI को साक्ष्यों सहित विस्तृत ईमेल शिकायत भेजी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि दलित युवक अविनाश सूर्यवंशी (मृतक) की सामूहिक हत्या को वर्ष 2021 से दुर्घटना करार देने के लिए एक ट्रांसपोर्टर, भ्रष्ट लोक सेवकों और क्षेत्रीय नेताओं ने मिलकर एक बड़ा षड्यंत्र रचा है। हत्या को दुर्घटना बताने का आरोप शिकायत में बताया गया है कि 02 अगस्त 2021 की रात चांपा के एक ट्रांसपोर्ट के मालिक के पुत्र व कर्मचारियों … - [सक्ती जिले में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त – एक आरोपी गिरफ्तार](https://chauthastambha.com/2025/11/29/big-action-of-excise-department-in-sakti-district-15-liters-of-illegal-mahua-liquor-seized-one-accused-arrested/): सक्ती। जिला कलेक्टर के निर्देश पर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने आज 29 नवंबर 2025 को डभरा आबकारी वृत्त में बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर से मिली सूचना पर ग्राम मेढ़ापाली में दबिश दी गई, जहां मेदनी प्रसाद सोने पिता मंगलदास के घर में अवैध महुआ शराब बनाने और बिक्री हेतु रखने की जानकारी मिली थी। आबकारी टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली, जहां आरोपी के घर से कुल 15 लीटर अवैध महुआ शराब तीन प्लास्टिक जरीकेन में भरी हुई पाई गई। मौके से सामान जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) के … - [नरियरा में मतदाता सूची शुद्धीकरण को मिला जोर, भाजपा प्रभारी इंजीनियर रवि पाण्डेय ने ली बैठक, सटीक व अपडेटेड वोटर लिस्ट बनाने पर दिया बल](https://chauthastambha.com/2025/11/29/voter-list-purification-got-emphasis-in-nariyara-bjp-in-charge-engineer-ravi-pandey-took-the-meeting-to-make-accurate-and-updated-voter-list/): जांजगीर-चांपा। नरियरा नगर पंचायत के लिए जिला भाजपा द्वारा नियुक्त प्रभारी इंजीनियर रवि पाण्डेय ने बुधवार को नरियरा पहुंचकर बी.एल.ए.-2 की महत्वपूर्ण बैठक ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे शासन द्वारा नियुक्त बी.एल.ओ. की पूर्ण सहायता करते हुए मतदाता सूची शुद्धीकरण कार्य को निर्धारित समय में पूरा करवाएं। इंजीनियर पाण्डेय ने बताया कि 22 वर्षों बाद निर्वाचन आयोग पूरे देश में क्रमवार रूप से मतदाता सूची पुनरीक्षण कर रहा है। यह प्रक्रिया सही, अद्यतन और त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाने की दिशा में बड़ा अभियान है। इस कार्य के तहत गलत नाम संशोधित किए जा रहे हैं, छूटे हुए … ## Pages - [Home](https://chauthastambha.com/) [comment]: # (Generated by Hostinger Tools Plugin)