छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाराजनीतिसक्ती

सक्ती विधानसभा में केशव सिंह की जमीनी पकड़ मजबूत, आखिर किसके पक्ष में करेंगे प्रचार?

जांजगीर-चांपा। तिलक सेवा संस्थान के संस्थापक, राठौर क्षत्रिय समाज युवा सभा के प्रदेशाध्यक्ष समाजसेवी केशव सिंह राठौर भी विधानसभा चुनाव 2023 में क्षेत्रीय स्टार प्रचारक की भूमिका में नजर आ सकते है। हिंदुत्व विचारधारा एवं आरएसएस को अपना आइकॉन मानने वाले युवा समाज सेवी केशव सिंह राठौर का जांजगीर चांपा एवं सक्ती जिले में गठित अनेक महिला समूह एवं युवा समूह से संगठनात्मक जुड़ाव है, जिनके माध्यम से आने वाले विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को प्रभावित किया जा सकता है। सूत्रों के हवाले से यह कयास लगाया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत से राठौर का परिवारिक संबंध है। वहीं केशव डॉ. चरणदास महंत का बहुत करीबी माना जाता है। ऐसे में लोगों का कहना है केशव अपने पारिवारिक धर्म निभाएंगे और खुलकर डॉ. चरणदास महंत के पक्ष में प्रचार करने उतरेंगे।

सक्ती विधानसभा में जमीनी पकड़ मजबूत
केशव सिंह राठौर सक्ती विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अफरीद में जरूरतमंद बच्चों के लिए आश्रम का संचालन बीते 9 वर्षो से कर रहे हैं। हिन्दूवादी विचारधारा के कारण वे अपने संस्था के माध्यम सक्ती विधानसभा के अनेक गांवों में धर्म सभा करते आ रहे हैं। ऐसे में ग्रामीण महिला, पुरुष, युवा एवं बुजुर्गों से उनका सीधा संपर्क और अन्तर्वेक्तिक जुड़ाव है। इसके कारण उनका चुनावी प्रचार में उतरना किसी भी पार्टी के लिए मिल का पत्थर साबित हो सकता है। अब देखना यह होगा कि वे अपना पारिवारिक धर्म निभाते हुए कांग्रेस पार्टी का प्रचार करते है या अपने विचार आधारित पार्टी बीजेपी का ।

केशव सिंह राठौर से सीधी बात

प्रश्न- आपका कौन सी पार्टी से जुड़ाव है।

उत्तर — मैंने समाजसेवा का संकल्प लिया है। वैसे तो समाज सेवकों को ऐसे बयानों से बचना चाहिए, मगर मेरा मानना है जो जनता की सुने और सामाजिक बुराइयों पर अंकुश लगा सके। मूलभूत समस्याओं को दूर कर सके, उन्हें ही नेता बनाना सही होगा।।

प्रश्न- आप भारतीय जनता पार्टी के सदस्य है। वही दूसरी ओर आपके पारिवारिक बाबूजी डॉ. महंत मैदान में होंगे। ऐसे में आपकी क्या भूमिका होगी।

उत्तर- मैं पुनः आप लोगों से कह रहा हूं कि मेरा उद्देश्य समाज सेवा का है। सभी पार्टी के नेताओ का समाज भगनी बंधुओ से जुड़ा हुआ हूं।

प्रश्न- सूत्रों का मानना है आप क्षेत्रीय स्टार प्रचारक के रूप में सामने आएंगे और महिला समूह एवं युवा समूह को आंतरिक रूप से चुनाव प्रचार के लिए एक्टिव कर रहे है।

उत्तर– ये सब अफवाह है। मेरा मातृ शक्तियों से युवा साथियों से संगठनात्मक बैठक होती रहती है। बैठक का उद्देश्य सेवा आत्म निर्भरता सहयोग समर्पण पर आधारित होती है।।

प्रश्न- तो क्या आप विधानसभा चुनाव 2023-24 से दूर रहेंगे।

उत्तर — लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव से कोई भी अलग नही ंरह सकता। सबका मौलिक कर्तब्य है। अपने अधिकारों का उपयोग करें और सजग सरकार बनाएं। मैं इसी तरह अपने अधिकारों का उपयोग करने के लिए कटिबद्ध हूं।।

चुनावी मुद्दे पर समाजसेवी केशव सिंह राठौर से बात चीत की गई। मगर उन्होंने गोल-मोल जवाब दिया। वही दूसरी तरफ सूत्रों ने बताया कि राठौर सक्ती विधानसभा के गांव गांव में महिलाओं की बैठक आहूत कर रहे है और इसे चुनावी रणनीति मानी जा रही है।