छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

नहर जल प्रबंध संभाग जांजगीर में उप अभियंता के पद पर नियुक्त हुई जिले की बेटी गरिमा सिंह 

जांजगीर-चांपा। जल संसाधन विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उप अभियंता (सिविल) के पद पर जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम पचेड़ा निवासी श्रीमती गरिमा सिंह की नियुक्ति कार्यालय कार्यपालन अभियंता, हसदेव नहर जल प्रबंधन संभाग जांजगीर में नियुक्ति हुई है। श्रीमती गरिमा सिंह तोमन सिंह की पुत्री व शिवेंद्र सिंह की धर्मपत्नी हैं। इनकी नियुक्ति पर उनकी माँ श्रीमती शशि सिंह, बड़ी माँ निर्मला सिंह, बड़े पिता जी कुलेश्वर सिंह, चाचा पवन सिंह, भाई संदीप सिंह, संजय सिंह, विवेक सिंह, गौरव सिंह, संचित सिंह ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की हैं।