छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

चांपा के पीआईएल में मनाया गया ओजोन परत संरक्षण दिवस, ओजोन परत संरक्षण पर सभी ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

जांजगीर-चांपा। विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस 16 सितम्बर को प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड चांपा में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय जैन, निदेशक, कार्यक्रम के अध्यक्ष संजय जोशी, यूनिट हेड, विशिष्ट अतिथि के रूप में शिवदयाल कर्ष, अध्यक्ष इंटक, अशोक शर्मा, अध्यक्ष एकाउन्ट, सुधाकर सारश्वत, अध्यक्ष पर्चेस, एस.कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, इलेक्ट्रिकल एण्ड इंस्ट्रुमेंटेशन, उदय सिंह, कारखाना प्रबंधक, अशोक वैष्णव, विभागाध्यक्ष, पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की उपस्थिति में कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। तत्पश्चात सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ से किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संतोष थवाईत, सहायक महाप्रबंधक पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग ने विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस मनाने संबंधी एवं इस वर्ष की विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस की थीम श्मॉन्ट्रियल प्रोट्रोकाल ओजोन परत में सुधार एवं जलवायु परिवर्तन में कमी पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम को आगे बढाते हुए अशोक वैष्णव, विभागाध्यक्ष पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग ने कहा कि ओजोन परत के संरक्षण और जलवायु की रक्षा के लिए तीन दशकों से किए जा रहे प्रयासों को सिलेब्रेट किया जाएगा। इसी कडी में मुख्य अतिथि संजय जैन, निदेशक ने कहा कि प्राकृतिक वातावरण में मनुष्य को अपना दखल नहीं देना चाहिए और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए इस सृष्टि पर मानव जाति को एक सुरक्षा कवच के रूप में कार्य करना चाहिए। ओजोन परत के विषय में लोग आम तौर पर भले ही ज्यादा न जानते हो लेकिन यह पृथ्वी और पर्यावरण के लिए सब सुरक्षा कवच का कार्य करती है तथा इसे सूर्य की खतरनाक पराबैंगनी किरणों से बचाती है। कार्यक्रम के अध्यक्ष संजय जोशी यूनिट हेड ने कहा कि वायुमंडलीय ओजोन सूर्य से आने वाली पराबैंगनी किरणों को रोकता है। पराबैगनी किरणों से पेड पौघों में पत्तियां का झुलसना, जलन होता है, ओजोन पृथ्वी को सूरज की हानिकारक पराबैगनी, अवरक्त विकिरणों से बचाती है। ओजोन परत के बिना, सूर्य की हानिकारण किरणें हम तक पहुचेगी और हमें नुकसान पहुचायेगी साथ ही ओजोन के कमजोर होने से त्वचा का कैंसर हो सकता है। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि शिवदयाल कर्ष, अध्यक्ष इंटक, अशोक शर्मा, अध्यक्ष एकाउन्ट, सुधाकर सारश्वत, अध्यक्ष पर्चेस आदि ने लोगों ने ओजोन परत के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान कार्मिक एवं प्रशासन, हार्टिकलचर, पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा सहित विभिन्न विभाग के साथ पॉवर प्लांट, स्पंज ऑयरन, इंडक्शन फर्नेश एवं सबमर्ज आर्क फर्नेश डिवीजन के अधिकारी एवं कर्मचारीयों और कॉलोनी के बच्चे उपस्थित रहे।