खरसियाछत्तीसगढ़

प्रदेश भाजपा का परिवर्तन यात्रा पहुंची खरसिया, जगह जगह किया गया भव्य स्वागत, 500 से अधिक बाइक का निकाला गया बाइक रैली

खरसिया। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को कुछ ही महीने रह गए हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। इसी बीच प्रदेश भाजपा द्वारा निकाली गई परिवर्तन यात्रा खरसिया पहुंचा, कार्यकर्ताओ जगह जगह भव्य स्वागत किया गया, 500 से अधिक बाइक का बाइक रैली निकाला गया, पूरे नगर को भाजपा झंडे से सजाया गया था।

आज के जनसभा में मुख्य रूप से केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री रामेश्वर तेली, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मोती लाल साहू, पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर, सांसद गुहा राम अजगल्ले,अनुराग सिंह देव,विधानसभा प्रत्यासी महेश साहू व अन्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेताओ की गरिमायी उपस्थिति में परिवर्तन यात्रा का जनसभा कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के पूर्व छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध कलाकार मोना सेन व उनकी टीम द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी गई। बतौर अतिथी के तौर पर पहुंचे केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री रामेश्वर तेली ने अपने उद्बोधन में कहा की जब आसाम में भाजपा का कोई वर्चस्व नहीं था तब से वो राजनीति में सक्रिय होकर काम किए और बहूत ही कम उम्र में 25 वर्ष की आयु में ही आसाम प्रदेश में विधायक बने,अब तक 5 बार चुनाव लड़े और 4 बार जीत हासिल हुई, और आज भाजपा देश की नहीं बल्की पूरे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी। भाजपा ने शुरू से ही गरीब निचले तबके लोगों तक विकास पहुंचे ऐसा कार्य किया है, इसका सबसे बड़ा प्रमाण मैं स्वयं खुद हूं। रामेश्वर तेली ने केन्द्र की बहुत सी उपलब्धियों को गिनाते हुए बताया की देश भर और छत्तीसगढ़ में चलने वाली जन कल्याणकारी योजनाएं केन्द्र की भाजपा की ही देन है, केन्द्र ने कभी भी विकास के लिए समझौता नहीं किया, छत्तीसगढ़ से कभी भेदभाव नहीं किया डिप्टी सी एम से पूछ सकते हो। वही खरसिया विधानसभा प्रत्यासी महेश साहू ने आम जनता जनार्दन को सम्बोधित करते हुएं नरेंद्र मोदी के जन कल्याणकारी योजनाएं व प्रदेश के भुपेश सरकार के वादाखिलाफी व स्थानीय मुद्दों उठाते हुएं कहा की भुपेश ने अपने घोषणा पत्र को आज तक पूरा नहीं किया है, जनता इंतजार में है की कब उनको मौका मिले और कांग्रेस को सबक सिखाए, अब समय आ गया है ठीक दो माह बाद चुनाव में आप सभी भाजपा को वोट देकर बहुमत से विजयी बनाकर विधानसभा भेजे जिससे की क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हों सके, आम जनता गरीबों को उनको आशियाना पक्का मकान मिल सके। आज के कार्यक्रम में गिरधर गुप्ता, कमल गर्ग, गोपाल शर्मा, नरेश पटेल, सनत नायक, सतीश अग्रवाल, जय प्रकाश पटेल, पुरषोत्तम पटेल, पालू राठौर, कन्हैया राठिया, वीरेन्द्र पटेल, लोचन पटेल,संजय शर्मा, बंटी सोनी, अमित साहू, नवल कनेर व छ.ग. एवं रायगढ़ जिला भाजपा पदाधिकारियों सहित हजारों की संख्या में भाजपा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के कार्यकर्ता एवं विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणजन,नागरिक, मतदातागण उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यक्रर्ताओ एवं प्रभारियों की टीम ने कड़ी मेहनत की खरसिया भाजपा ने सभी प्रभारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

प्रदेश भाजपा का परिवर्तन यात्रा पहुंची खरसिया, जगह जगह किया गया भव्य स्वागत, 500 से अधिक बाइक का निकाला गया बाइक रैली चौथा स्तंभ || Console Corptech