छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

मारने वाला है भगवान बचाने वाला है भगवान: मोरध्वज वैष्णव

सुरेश कुमार यादव@कोसमंदा। जिले का दूसरा बड़ा पंचायत कोसमंदा है, जहां आए दिन विभिन्न धार्मिक आयोजन होता रहता है। इसी क्रम में कश्यप परिवार में गणेश प्रभु कश्यप दंपति ने मिलकर भगवान श्री कृष्ण जी की पावन कथा सुनने के लिए ग्राम कोसमंदा के ही पंडित मोरध्वज वैष्णव का चयन किया जो प्रथम बार कथा वाचन कर रहे है।

कथा के पंचम दिवस भगवान श्री रामावतार, श्री कृष्णावतार, वामन अवतार, भगवान नृसिंह जी की कथा में भक्त प्रह्लाद की करुणामय कथा सुना कर श्रोताओं के आंखों से आसूं निकल पड़े। आचार्य जी बोले जन्म देने वाला परमात्मा है तो मृत्यु की सैय्या भी परमात्मा देता है। परमात्मा ने हमे इस धरती पर भोग विलास के लिए नहीं भेजा। कुछ अच्छे सत्कर्म करने के लिए समाज, देश, परमार्थ के लिए जिम्मेदारी निर्धारित कर दिया, पर व्यक्ति इस धरती पर आकर न जाने कितने अनितिक कर्म करते रहता है। जिससे परिणामस्वरूप दुख का कारण बन जाता है और हम उस परमात्मा को दोष देते फिरते है। इसलिए अनैतिक कर्मो न करिश्यते, ब्यास पीठाधीस पहले बार कथा सुना रहे है, उनको सुनने के लिए गांव के एवम आस पास के लोग भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है। भगवान की अंतिम कथा श्रीदामा चरित्र के पश्चात कथा के विस्रांति हवन सहस्त्र धारा व ब्राह्मण भोजन के पश्चात समापन होगा।