छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

चंदा दो और काम लो कि तर्ज पर चल रहा पूरा काम, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मो. इब्राहिम मेमन ने भाजपा पर साधा निशाना

जांजगीर चांपा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मो. इब्राहिम मेमन ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चंदा दो और काम लो की तर्ज पर पूरा कामकाज चल रहा है। चुनावी चंदा उन लोगों से लिया गया है, जो मवेशियों के कारोबार करते हैं। ऐसे कई उदाहरण है जिनसे चुनावी चंदे की बात सामने आ रही है।

उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान का हवाला देते हुए कहा की भ्रष्ट नेताओं के लिए भाजपा का द्वार हमेशा खुले हैं। जो नेता कभी भ्रष्टाचार के रोल मॉडल हुआ करते थे, आज वे भाजपा में है। 70 हज़ार करोड़ के सिंचाई घोटाले के आरोपी अजीत पवार आज भाजपा के विकास के प्रतीक बन गए हैं। उन्होंने कहा कि विदेश नीति भी सरकार की उचित नहीं है। जिस देश से भारत को नुकसान हो रहा है या फिर जो भारत के लिए साजिश रचता है, ऐसे देशों के खिलाफ स्पष्ट नीति की कमी है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने की नीति जनता पहचान गई है। इन्हीं सब कारणों से कांग्रेस की स्थिति काफी मजबूत है। छत्तीसगढ़ के अधिकांश सीटों में कांग्रेस बीजेपी से बहुत ही आगे है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी एसबीआई के एक खुलासे में कहा है कि इलेक्ट्रो बांड पाकिस्तान के व्यापारी से लिया गया है, जिससे इनकी कथनी और करनी को जनता भलीभांति देख और समझ रही है।