सारागांव, कोसमंदा जोन के सभी भाजपा कार्यकर्ता नाराज

सुरेश कुमार यादव@कोसमंदा। केंद्रीय भाजपा नेतृत्व 400 पार के मिशन फतह करने के लिए कार्य कर रही है और यह भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ता के परिश्रम से संभव है, पर आज सारागांव मंडल के जोन सारागांव के अंतर्गत 3 शक्ति केंद्र व कोसमंदा जोन के 3 शक्ति केंद्र के अधिकांश बूथ के कार्यकर्ता साधन के अभाव में नहीं पहुंच सके।
मंडल द्वारा साधन देने की बात कहीं गई थी ,मंडल अध्यक्ष से संपर्क करने पर जिला संगठन से व्यवस्था देने की बात कहीं गई है ही बूथ के कार्यकर्ता को नामांकन रैली में पहुंचने की जिम्मेदारी मंडल संगठन को है,सुनने में आया है यह सिलसिला पिछले विधानसभा से चला आ रहा है जिला संगठन की निष्क्रियता से पिछले विधानसभा भाजपा चुनाव हार गई यह बात भी चुनाव के बाद चर्चा में आया था,यही बात फिर से दोहराई जाने की संभावना दिख रही है सीधा आरोप जिला कोषाध्यक्ष पर लग रहा है बाहरी व्यक्ति को जिला कोषाध्यक्ष का दायित्व जिसका व्यवस्था हमेशा अव्यवस्था रहता है पिछले विधानसभा चुनाव में भी नामांकन के दिन गंदी खाना के कारण भूखे रहना पड़ा ,ऐसी रवैया रहा तो आगामी मोदी की सभा कैसे सफल होगा यह बाते कार्यकर्ताओं के जहन में है