छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

अक्षय तृतीया पर 26 बटुकों का हुआ सामूहिक उपनयन, ब्राह्मण नारी नवचेतना मंच जांजगीर का आयोजन, शहर में धूमधाम से निकली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा

जांजगीर-चांपा। ब्राह्मणों के कुल जनक भगवान परशुराम के जन्मोत्सव 10 मई एवं अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर ब्राह्मण नारी नवचेतना मंच जांजगीर द्वारा 26 बटुकों का उपनयन संस्कार अग्रसेन भवन नैला जांजगीर में आयोजित किया गया। आचार्य राजकुमार मिश्रा ने सर्वप्रथम गौरी गणेश पूजा, वास्तु पूजा, बेदी पूजा, चुलमाटी, देवतेला, चीकट मातृका पूजन करवाने के पश्चात बटुकों का उपनयन विधि विधान और मंत्रोच्चार के साथ किया और बैंड बाजे के साथ बारात निकाली गई।  

आयोजन के अंत मे भगवान परशुराम जी की शहर में भव्य शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा जांजगीर के हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए नैला रेलवे स्टेशन के सामने स्थित भगवान परशुराम चौक पहुंची। यहां भगवान परशुराम जी की अष्टधातु से बनी प्रतिमा के समक्ष महाआरती कर महाप्रसाद का वितरण किया गया। प्रमुख यजमान चंद्रहास मिश्रा एवं निशा मिश्रा रहे। यज्ञोपवीत संपन्न ब्राह्मणों के नाम शाश्वत  शुक्ला, प्रवीण  तिवारी, प्रियांश तिवारी, लक्की दुबे, अंश दुबे, श्रृजन तिवारी, अभिजीत तिवारी, अभ्युदय तिवारी, सुनील कुमार तिवारी, मनीष दुबे, रूद्रांश तिवारी, आयोग मिश्रा, दीपेश अवस्थी, अर्पित दुबे, नीरज दुबे, भास्कर पांडेय, हर्ष शर्मा, पवन गौतम, आयुष दुबे, दिव्यांश तिवारी, संजय कुमार तिवारी, जयकृष्ण शर्मा, अयांश पांडेय, अनमोल मिश्रा, अनुराग मिश्रा, आयुष मिश्रा है। ब्राह्मण नारी नवचेतना मंच से वीना शर्मा, नीरा शर्मा, सीता पांडेय, जयश्री शर्मा, बीना दुबे, जयंती दुबे, नीलू पांडेय, गीता मिश्रा, आशा दुबे, निशा मिश्रा, अलका शर्मा, नीलू शर्मा, अनिता मिश्रा, किरण पांडेय, पूर्णिमा शर्मा, किरण शुक्ला, अनुराधा शुक्ला, डॉक्टर मीनाक्षी शर्मा, विद्योत्तमा गौरहा, प्राची पांडेय, प्रियंवदा पांडेय, शालिनी शर्मा, स्मृति गौरहा, नम्रता शर्मा, जूही गौरहा, स्वाति मिश्रा का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर स्वामी दीपकानंद सरस्वती, स्वामी चंचलानन्द सरस्वत, ब्रजेश गौरहा, किरण कुमार मिश्रा, राजकुमार मिश्रा, मनीष कुमार मिश्रा, हरीश कुमार मिश्रा, सतीश कुमार मिश्रा, रामकुमार मिश्रा, भूपेंद्र मिश्रा, राजेन्द्र शर्मा, यशोदानंदन पाण्डेय, रामाकांत पाण्डेय, डॉक्टर सौरभ शर्मा, अमरनाथ शर्मा, बी.पी दुबे, अखिल कुमार मिश्रा एवं परशुराम जन्मोत्सव समिति के सदस्यगण, बटुकों के माता, पिता एवं रिश्तेदार सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।