छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपासक्ती

सेजेस हसौद के दो शतरंज खिलाड़ी तुलेश व नितेश का चयन संभाग स्तर में हुआ, मुंगेली में सेजेस हसौद के शतरंज खिलाड़ी दिखाएंगे अपना जौहर..

जांजगीर चांपा। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल हसौद के दो शतरंज खिलाड़ी छात्रों का संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। ज्ञात हो कि दिनांक 24.7.2024 को जिला स्तरीय शतरंज क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन नेशनल कॉन्वेंट स्कूल डभरा में आयोजित किया गया था।

इस प्रतियोगिता में चारों विकास खंडों से 14 वर्ष बालक बालिका 17 वर्ष बालक बालिका एवं 19 वर्ष बालक बालिका के लगभग 100 प्रतिभागी अपने-अपने कोच मैनेजर सहित भाग लिए। जिसमे सेजेस हसौद के व्यायाम शिक्षक तथा क्रीड़ा प्रभारी सोहन यादव के कुशल मार्गदर्शन में तुलेश साहू ने 17 वर्ष बालक शतरंज प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा नितेश जांगड़े तृतीय स्थान प्राप्त किया। सेजेस हसौद के दोनो छात्र मुंगेली में संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए (जैजैपुर विकासखंड) सक्ति जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे। दोनों विद्यार्थियों के चयन को लेकर विद्यालय के प्राचार्य गिरधारी नारायण साहू ने बधाई व शुभकामना प्रेषित किया है। वहीं विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को शुभकामना प्रदान की है।विद्यालय के विद्यार्थियों सहित खेल प्रेमियों में हर्ष व्याप्त है।