एक डॉक्टर पर लगा गंभीर आरोप, इलाज कराने आई एक महिला ने अशोभनीय व्यवहार और छेड़छाड़ का लगाया गंभीर आरोप

जांजगीर चांपा। इस वक़्त की बड़ी खबर,, चांपा से है,, जहां शहर के श्री कृष्णा अस्पताल के एक डॉक्टर पर लगा गंभीर आरोप,, जानकारी के मुताबिक,, इलाज कराने आई एक महिला ने अशोभनीय व्यवहार और छेड़छाड़ का लगाया गंभीर आरोप।

घटना की खबर फैलते ही महिला के परिजन सहित समाज के अन्य लोग आक्रोशित होकर अस्पताल में हो गए जमा।अस्पताल परिसर में भारी भीड़ एकत्रित हो गई, जिससे माहौल हुआ तनावपूर्ण। चांपा पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी डॉक्टर अस्पताल से फरार हो गया है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अस्पताल प्रशासन से भी जवाब तलब किया गया है। वहीं, पीड़ित महिला और उसके परिजनों का कहना है कि उन्हें न्याय चाहिए और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।
