क्राइमछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

6 जुआरियों से 33 हजार700 रुपए जब्त, अकलतरा क्षेत्र में लगा था जुए का फड़

जांजगीर-चांपा। अकलतरा क्षेत्र में लगे हुए के फड़ पर दबिश देकर पुलिस ने छह लोगों को धरदबोचा। उनके कब्जे से 33 हजार 700 नगद बरामद कर कार्रवाई की गई।

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में फड़ धड़ल्ले से लग रहा है जिसमें दांव लगाकर लोग अपना घर बर्बाद कर रहे हैं। इसी कड़ी में मुखबिर की सूचना पर थाना अकलतरा क्षेत्र में जुआ खेलने वाले आरोपियों के विरुद्ध सायबर टीम/थाना अकलतरा पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर 6 जुआरियों को जुआ खेलते पकड़ा गया। जुआरियों के कब्जे से 33 हजार700 रुपए बरामद हुआ।  आरोपियों के विरुद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्यवाही किया गया।

आरोपियों का नाम

01. संजीव कुमार साहू उम्र 40 वर्ष साकिन कोसा थाना मुलमुला 

2. बालचंद साहू उम्र 59 वर्ष  साकिन कोसा थाना मुलमुला

3. रविचंद्र निराला उम्र 48 वर्ष साकिन मुरलीडीह थाना मुलमुला 

4. टीकम टंडन उम्र 44 वर्ष वर्ष साकिन ख़िसोरा थाना अकलतरा

5. अजय रात्ररे उम्र 30 वर्ष साकिन मुरलीडीह थाना मुलमुला

6. मकबूल खान उम्र 35 वर्ष साकिन अकलतरा

Leave a Reply